राजकीय बहुतकनीकी संस्थान जाटल में 15 सितंबर तक दाखिले के लिए आवेदन किया जा सकता है
BOL PANIPAT : 25 अगस्त–राजकीय बहुतकनीकी संस्थान जाटल में 15 सितंबर तक दाखिले के लिए आवेदन किया जा सकता है। प्रधानाचार्य राजीव नरवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि पहले मैन्युअल काउंसलिंग के बाद रिक्त सीटों के लिए 28 अगस्त से 15 सितंबर तक दाखिले किए जाएंगे। दाखिला इंचार्ज पुनीत गर्ग ने बताया कि कोई भी प्रवेशार्थी उक्त तिथियों में किसी भी कार्य दिवस में आकर दोपहर 12 बजे तक आवेदन कर सकता है, जिनकी मेरिट सूची उसी दिन दोपहर 1:00 बजे तक घोषित की जाएगी। उसके बाद वह 2 से 4 बजे तक दाखिला ले सकता है। प्रधानाचार्य राजीव नरवाल ने बताया कि इस संस्थान में केमिकल इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग, कंप्यूटर इंजीनियरिंग, मैकेनिकल इंजीनियरिंग और टैक्सटाइलें डिजाइनिंग में 3 वर्षीय कोर्स उपलब्ध हैं।

Comments