Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


डिप्लोमा में दाखिले के लिए आवेदन प्रकिया आरम्भ : राजीव नरवाल

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at May 27, 2025 Tags: , , , ,

आवेदन शुल्क के बिना फार्म होगा रद्द

BOL PANIPAT , 27 मई। राजकीय बहुतकनीकी संस्थान के प्रिंसीपल राजीव नरवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि संस्थान में डिप्लोमा कोर्स में दाखिले के लिए 27 मई से ऑनलाइन आवेदन शुरू हो चुके हैं। जो अभ्यार्थी डिप्लोमा कोर्स में दसवीं या बारवीं के आधार पर दाखिला लेना चाहता है वह ऑनलाइन आवेदन फार्म हरियाणा स्टेट टेक्निकल एजुकेशन सोसाइटी (एचटीटीपीएस://टेकएडमिशनसएचआरवाईडॉटजीओवीडॉटइन/) पंचकूला की वेबसाइट पर भर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन फार्म भरने के लिए अभ्यार्थी के पास परिवार पहचान पत्र, आधार कार्ड, कक्षा दसवीं, बारवीं पास होने का प्रमाण पत्र, स्कैन किया हुआ फोटो, स्कैन किया हुआ हस्ताक्षर जरूरी है।

उन्होंने बताया कि ऑनलाइन आवेदन करने के बाद सामान्य वर्ग के अभ्यार्थियों को 1 हजार रूपये आवेदन शुल्क और आरक्षित वर्ग / महिला अभ्यार्थियों को 700 रूपये आनलाइन जमा करवाने होंगे। ऑनलाइन आवेदन शुल्क डेविट कार्ड, केडिट कार्ड, यूपीआई, नेट बैंकिग के माध्यम से किया जा सकता है। अगर कोई अभ्यार्थी ऑनलाइन आवेदन फार्म भरता है, लेकिन आवेदन शुल्क नहीं जमा करता तो ऐसे अभ्यार्थी की ऑनलाइन आवेदन को सत्यापित नहीं किया जाएगा और एप्लीकेशन फार्म को रद्ïद का दिया जाएगा। ऑनलाइन आवेदन फार्म भरने के दौरान अभ्यार्थी की ओर से अपनी फोटो, हस्ताक्षर, योग्यता परीक्षा का प्रमाण पत्र, कैटेगरी प्रगाण पत्र वेबसाइट पर अपलोड करना जरूरी है। जिस अभ्यार्थी को आवेदन करने में कोई समस्या आ रही है वो अभ्यार्थी महर्षि कश्यप गवरमैट पोलिटैक्निक, जाटल, पानीपत में आकर भी आवेदन कर सकता है। अधिक जानकारी के लिए फोन नम्बर 9992633937, 6393096354 पर सम्पर्क किया जा सकता है।
बॉक्स:
प्रिंसीपल राजीव नरवाल ने बताया कि अभ्यार्थियों के लिए कैमिकल डिप्लोमा कोर्स के लिए 60 स्वीकृत सीट, कम्प्यूटर डिप्लोमा कोर्स के लिए 60, इलैक्ट्रिकल डिप्लोमा कोर्स के लिए 60 सीट, मैकेनिकल डिप्लोमा कोर्स के लिए 60 सीट, टैक्सटाईल टैक्रोलाजी डिप्लोमा कोर्स के लिए 60 सीट हैं।

Comments