Thursday, April 16, 2026
Newspaper and Magzine


जिंदगी को कहिए हाँ. नशे को कहिए ना:- डॉ. ललित वर्मा

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at December 6, 2022 Tags: , , ,

BOL PANIPAT , 5 दिसंबर। जिला रेड क्रॉस सोसाइटी की ओर से राजकीय महाविद्यालय इसराना में वर्कशॉप का आयोजन किया गया। इस वर्कशॉप में उपस्थित छात्र-छात्राओं को नशा मुक्ति अभियान के नोडल अधिकारी एवं उप सिविल सर्जन डॉ. ललित वर्मा ने सम्बोधित किया।
डॉ. ललित वर्मा ने छात्र-छात्राओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि नशा समाज को दीमक की तरह खोखला बना देता है। नशाखोरी सामाजिक कु रीति है। उन्होंने कहा कि हम सब ने मिलकर नशाखोरी के खिलाफ अहम भूमिका निभानी होगी ताकि अच्छे समाज का निर्माण हो सके। नशे का सेवन सामाजिक बुराई के साथ-साथ मनोवैज्ञानिक समस्या भी है जो युवाओं को हर तरीके से प्रभावित करती है। इस अवसर पर उन्होंने उपस्थित छात्र-छात्राओं को नशा मुक्ति अभियान के अतिरिक्त टीबी और एचआईवी जैसी बीमारियों से भी बचने के लिए जागरूक किया। इस वर्कशॉप में नार्कोटिक्स से सब इन्सपेक्टर डॉ. अशोक तथा रेड क्रॉस सचिव कुलबीर मलिक ने भी उपस्थित छात्र-छात्राओं को सम्बोधित करते हुए नशा तथा भयानक बीमारियों से बचने के लिए जागरूक किया। इस अवसर पर स्वास्थय विभाग की और निगरानी एवं मूल्याकंन अधिकारी अनुरोध खर्ब व रेड क्रॉस पानीपत तथा महाविद्यालय के अधिकारी तथा कर्मचारी भी मौजूद रहें।

Comments