जिला स्तरीय श्रेष्ठ युवा मंडल पुरस्कार के लिए करें आवेदन
BOL PANIPAT , 15 फऱवरी। जिला युवा अधिकारी स्नेह लता ने जानकारी देते हुए बताया कि नेहरू युवा केन्द्र युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के वार्षिक कार्य की अनुपालना में और जिला उपायुक्त सुशील सारवान के निर्देशानुसार विगत वर्ष की भाँति इस वर्ष भी ज़िला स्तर पर जिला स्तरीय श्रेष्ठ युवा मंडल पुरस्कार का चयन किया जाना है।
उन्होंने बताया कि श्रेष्ठ युवा मंडल पुरस्कार हेतु आवेदन की अंतिम तिथि 20 फऱवरी 2022 तय की गई है। आवेदन करने वाला युवा मंडल नेहरू युवा केन्द्र से सबंधी और फर्म एवं सोसाइटी रजिस्ट्रेशन एक्ट 2012 के तहत पंजीकृत होना अनिवार्य है।
उन्होंने बताया कि इच्छुक युवा/ युवती मंडल द्वारा एक अप्रैल 2020 से 31 मार्च 2021 तक के बीच के समय में किये गये उत्कृष्ट कार्यो का ब्यौरा आवेदन प्रपत्र में भरकर 20 फरवरी तक जिला कार्यालय नेहरू युवा केन्द्र पानीपत में जमा करवा सकते हैं।

Comments