Monday, June 1, 2026
Newspaper and Magzine


देश को विकास के पद पर आगे बढ़ा रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी: कुलदीप कौशिक

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at January 16, 2024 Tags: , , , , ,

-अंत्योदय के सपना हो रहा साकार :जगबीर आर्य

-ग्रामीणों ने किया एलईडी वन का जोरदार स्वागत

-कार्यक्रम में अधिकारियों ने दी सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी

BOL PANIPAT , 16जनवरी । भारतीय जनता पार्टी के विशेष आमंत्रित सदस्य कुलदीप कौशिक ने सनौली खुर्द व रिशपुर में विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत आयोजित जन संवाद में कहा कि संकल्प यात्रा के माध्यम से वंचित लाभार्थियों को चिन्हित कर गांव-गांव शहर-शहर जाकर योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है। प्रधानमंत्री का यह प्रयास सार्थक हो रहा है। पूरे देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का यह मिशन रंग ला रहा है। पहले नोकरियो के लिए मंडिया लगती थी इस वयवस्था को बदल कर मुख्यमंत्री मनोहरलाल ने मैरिट के आधार पर नौकरी देने की पहल कर युवाओं का मान समान किया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पिछले साढ़े नौ सालों में देश में हुए परिवर्तन को हर व्यक्ति महसूस कर रहा है। आज देश मैं विकास की गंगा बह रही है ।
उन्होंने कहा की यूक्रेन के युद्ध में दुनिया ने तिरंगे की ताकत को देखा है। दुनिया में भारत का सम्मान बढ़ा है।

हर वर्ग के लिए देश में विकास की बड़ी-बड़ी योजनाएं शुरू हुई हैं। गरीब कल्याण योजनाओं का लाभ बिना भेदभाव के समाज के हर वर्ग के लोगों को मिल रहा है।
उन्होंने कहा कि वर्ष 2047 तक भारत को विकसित बनाने के संकल्प को लेकर सरकार द्वारा चलाई जा रही विकसित मोदी की गारंटी वैन हर एक नागरिक के जीवन में सुरक्षा, समृद्धि और खुशहाली की वाहक है। उन्होंने उपस्थित ग्रामीणों को भारत को ‘आत्मनिर्भर और विकसित’ राष्ट्र बनाने की शपथ भी दिलाई।
उन्होंने पीएमएवाई, पीएम स्वनिधि, परिवार पहचान पत्र में शुद्धिकरण समेत विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का निरीक्षण किया। इस दौरान ऑनलाइन सेवाओं के माध्यम से काफी लोगों को मौके पर ही सरकारी योजनाओं को लाभ दिया गया। उन्होंने कहा कि डिजिटल इंडिया के तहत लोगों को अब घर बैठे ही सरकारी योजनाओं को लाभ मिल रहा है।
कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि एवं बीजेपी के पूर्व स्टेट कार्यकारणी सदस्य जगबीर आर्य ने कहा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में सरकार अंत्योदय के सपने को साकार करने के लिए निरंतर प्रयासरत है और विकसित भारत संकल्प यात्रा इस दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका अदा कर रही है।
उन्होंने कहा कि समाज के अंतिम व्यक्ति को घर बैठे सरकार की योजनाओं का लाभ मिल रहा है।
कार्यक्रमों में सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों, विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों व नागरिकों को सम्मानित किया गया। इस मौके पर ऑनलाइन पेंशन, आयुष्मान कार्ड का लाभ दिया गया। कार्यक्रम में बीडीपीओ शक्ति सिंह, जिला कल्याण अधिकार जयपान हुडा, एसडीओ परविंदर राठी बिजली विभाग, सुरेंद्र फॉरेस्ट डिपार्टमेंट सरपंच राजदीप, सरपंच संजय के अलावा विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

Comments