एसडीएम इसराना ज्योति मित्तल ने गेहूं खरीद को लेकर इसराना और नौल्था अनाज मंडी का किया निरीक्षण.
-स्टॉक रजिस्टर चेक कर फसल की ली जानकारी
-मंडियों में कमियों को दुरुस्त करने के दिए निर्देश
BOL PANIPAT , 6 अप्रैल। इसराना एसडीएम ज्योति मित्तल ने गेंहूँ व रबी की फसलों की खरीद व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए शनिवार को इसराना और नौल्था अनाज मंडी का निरीक्षण किया। उन्होंने मौके पर स्टॉक रजिस्टर चेक कर फसल की आवक की जानकारी भी ली। उन्होंने अनाज मंडी में मौजूद किसानों और आढ़तियों से बातचीत की और फसल खरीद की व्यवस्था को लेकर जानकारी ली। उन्होंने कहा कि किसान मंडियों में अपनी उपज को सुखाकर ही बिक्री के लिए लाएं।
एसडीएम ज्योति मित्तल ने अधिकारियों को कहा कि मंडियों में किसानों की उपज की खरीद में किसी प्रकार की कोई अड़चने ना आने पाएं, इसके लिए सभी अधिकारी आपसी समन्वय के साथ कार्य करें। इस मौके पर उनके साथ मार्केट कमेटी के विभिन्न अधिकारी भी उपस्थित रहे।

Comments