मोबाईल फोन व आधार कार्ड छीनने की वारदात को अंजाम देने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया.
छीना हुआ मोबाईल फोन, आधार कार्ड व वारदात मे प्रयोग की गई मोटरसाईकिल बरामद किया।
9 दिसम्बर 2022, समालखा थाना के अन्तर्गत डिकालडला से आटा रोड पर एक युवक से मोबाईल फोन छीनने की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी को समालखा पुलिस ने गुप्त सुचना के आधार पर गाँव आटा से गिरफ्तार किया है । आरोपी की पहचान सागर पुत्र जगबीर निवासी गाँव आटा थाना समालखा पानीपत के रुप मे हुई ।
थाना समालखा प्रभारी इन्सपैक्टर सुनील कुमार ने बताया कि दिनांक 08-12-22 वीरवार रात को पुलिस की टीम को गुप्त सुचना मिली की डिकाडला-आटा रोड पर मोबाईल फोन छीनने वाला लडका गाँव आटा मे छिपा हुआ है जो पुलिस की टीम ने तुरन्त गाँव आटा मे दबिस दे युवक को काबु कर पुछताछ की तो युवक ने अपनी पहचान सागर पुत्र जगबीर निवासी गाँव आटा थाना समालखा पानीपत के रुप मे बताई सख्ती से पुछताछ करने पर युवक ने दिनांक 08-12-2022 को डिकाडला से आटा रोड पर मोबाईल छीनने की वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकारा । जो आरोपी सागर से गहनता से पुछताछ करने पर आरोपी ने बताया कि वह नशा करने का आदि है वह मोटरसाईकिल पर सवार होकर डिकाडला से अपने गाँव आटा जा रहा था जो रास्ते मे एक फेरी करके कप वगैरहा बेचने वाला फोन पर किसी से बात बात कर रहा था जो मैने सोचा कि इसका मोबाईल छीनकर बेच दुंगा और उन पैसो से नशे की पुर्ति कर लुंगा जो मै उस व्यक्ति से मोबाईल छीनकर अपने गाँव आटा की तरफ भाग गया था । जो आरोपी को माननीय न्यायलय मे पेश कर न्यायिक हिरासत मे भेज दिया गया ।
इन्सपैक्टर सुनील कुमार ने बताया कि दिनांक 08-12-2022 को शिकायतकर्ता मंगल पुत्र गिरवर वासी गांव रमपुरा पो0 मोहम्मदपुर ताजपुर खीरी मोहम्मदी यू0पी0 ने थाना समालखा मे एक शिकायत दर्ज कराई कि मैं मंगल पुत्र गिरवर वासी गांव रमपुरा पो0 मोहम्मदपुर ताजपुर खीरी मोहम्मदी यू0पी0 का रहने वाला हूँ। मैं फेरी करके कप वगैरा बेचने का काम करता हूँ। जो आज मैं डिकाडला से आट्टा रोड पर रिक्सा पर जा रहा था रास्ते मे मेरी माँ का फोन आ गया। मैं बात करने लगा तो एक नामपता नामालूम नौजवान लङका अपनी मोटरसाईकिल पर आया व मेरा फोन को छिनकर गांव आट्टा की तरफ भाग गया जो मैने मोटरसाईकिल का नम्बर देखा तो मोटरसाईकिल का नम्बर HR-60E-8117 था। मेरे फोन के कवर मे मेरा आधारकार्ड भी था। मोटरसाईकिल न0-HR-60E-8117 नामपता नामालूम लङके के खिलाफ कानूनी कार्यवाही की जाये। जो शिकायतकर्ता की शिकायत पर मुकदमा न0-1066 दि0-08.12.22 धारा 379A IPC थाना समालखा दर्ज रजि0 किया गया था ।

Comments