Thursday, August 6, 2026
Newspaper and Magzine


‘हाली अपना स्कूल’ में आर्ट एंड क्राफ्ट कार्यशाला का आयोजन किया गया।

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at August 6, 2026 Tags: , , , ,

BOL PANIPAT : माता सीता रानी सेवा संस्था’ द्वारा संचालित सेक्टर-25 स्थित ‘हाली अपना स्कूल’ में रक्षाबंधन के पावन पर्व के उपलक्ष्य में एक दिवसीय विशेष आर्ट एंड क्राफ्ट कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में शहर की सुप्रसिद्ध चित्रकार एवं आर्टिस्ट शिववाणी ने मुख्य प्रशिक्षक के रूप में शिरकत की और बच्चों को कला एवं शिल्प के विभिन्न पहलुओं से अवगत कराया।
कार्यशाला के दौरान चित्रकार शिववाणी ने विद्यार्थियों को पर्यावरण-अनुकूल (ईको-फ्रेंडली) राखियां बनाने का विशेष प्रशिक्षण दिया। उन्होंने वेस्ट मटेरियल (अनुपयोगी वस्तुओं), रंग-बिरंगे धागों, मोतियों, गत्ते और रिबन का प्रयोग कर आकर्षक और सुंदर राखियां बनाने की तकनीक सिखाई। कार्यशाला में स्कूल के बच्चों ने भारी उत्साह दिखाते हुए अपनी कल्पनाशक्ति का शानदार परिचय दिया।
प्रिंसिपल पूजा सैनी ने जताया आभार
स्कूल की प्रिंसिपल पूजा सैनी ने प्रसिद्ध चित्रकार शिववाणी का धन्यवाद व्यक्त करते हुए कहा, “कला और शिल्प न केवल बच्चों में रचनात्मक सोच विकसित करते हैं, बल्कि उन्हें हमारी समृद्ध संस्कृति और त्योहारों से भी जोड़ते हैं। ऐसी कार्यशालाओं से बच्चों के भीतर छिपी प्रतिभा को नया मंच मिलता है और उनमें आत्मनिर्भरता तथा कुछ नया सीखने का आत्मविश्वास बढ़ता है।”
बच्चों की कला की हुई सराहना
कार्यक्रम के समापन पर बच्चों द्वारा तैयार की गई सुंदर राखियों की एक विशेष प्रदर्शनी आयोजित की गई। प्रिंसिपल पूजा सैनी तथा उपस्थित शिक्षकों ने बच्चों की कलाकृतियों की भूरि-भूरि प्रशंसा की तथा बच्चों का उत्साहवर्धन किया।

Comments


Leave a Reply