Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


अजीजुल्लापुर और शिमला मौलाना गांव की जनता को 28 जनवरी को अरविंद केजरीवाल जींद बदलाव जनसभा मे आने का दिया न्योता : सुखबीर सिंह मलिक

By LALIT SHARMA , in Politics , at January 21, 2024 Tags: , , , ,

BOL PANIPAT : आम आदमी पार्टी संयोजक अरविंद केजरीवाल इस महीने के अंत में 28 जनवरी को अपना हरियाणा चुनावी अभियान शुरू करेंगे । 28 जनवरी को जींद में अरविंद केजरीवाल एक बदलाव जनसभा रैली को संबोधित करेंगे। यह बदलाव रैली अरविंद केजरीवाल द्वारा हरियाणा चुनाव अभियान की शुरुआत मानी जा रही है यह बदलाव जनसभा महारैली हरियाणा में बढ़ती महंगाई बेरोजगारी महिला सुरक्षा और मूलभूत सुविधाओं की कमी को उजागर करने के लिए की जा रही है। आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सासंद डॉ संदीप पाठक के आदेशानुसार हर गावँ मे इस बदलाव रैली का न्योता पहुंचना है सभी गांव के मेम्बर कमेटी सचिव अध्यक्ष के जिम्मे निमंत्रण देना लगाया गया है।

 आज प्रदेश सह सचिव सुखवीर मलिक ने अजीजुल्लापुर शिमला मौलाना गाँव मे ग्राम अध्यक्ष और सचिव विनोद एक्स सरपंच और  जिनको गांव की जिम्मेवारी दी गई है उनके सहयोग से  किया गया।सुखबीर मलिक ने बताया अपने अजीजुल्लापुर शिमला मौलाना  गांव में इन 21 मेंबर कमेटी का काम डोर टू डोर जाकर हर एक निमंत्रण देना होगा। एवं पार्टी की नीतियां को घर-घर तक पहुंचाना होगा जिससे आम आदमी पार्टी की सरकार आने में मदद मिलेगी। मलिक ने अजीजुल्लापुर शिमला मौलाना गाँव  मे न्यू नव नियुक्त ग्राम सचिव  विनोद एक्स सरपंच, और कमेटी मेंबर के सहयोग से यह कार्य संपन्न किया जिनका अपने यातायात साधन से आने का वायदा, सहयोग मिला ।

बहुत अधिकता में महिला वर्ग ने आने का आश्वासन दिया है गांव अजीजुल्लापुर शिमला मौलाना की जनता जिन्होंने आश्वासन दिया वह हैं रमेश राणा संजय धीमान सतबीर सिंह अमन अनमोल गंगाराम करमचंद पूनम देवी परमजीत विकास कुमार महेंद्र सिंह नीरज कुमार हरदेव जसवीर सिंह सोनू कुमार करमजीत जसबीर सिंह  मनजीत सिंह मनवीर दिलबाग सिंह हरदयाल मलिक शीला महावीर हरिचंद सुबे सिंह कश्मीर सिंह अमित चहल राजेंद्र कुमार जोगिंदर कुमार सतीश कुमार सूरजभान लाल दीपक खानपुर अजय चहल व बहुत से मेम्बर मौजूद रहे। इस मौके पर राष्ट्रीय कार्यकारी सदस्य  सुखबीर मलिक , देवेंन सलूजा राजकुमार मुंडे प्यारेलाल गुप्ता , होशियार सिंह वार्ड 6 आदि मौजूद रहे

Comments