Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


इन्टर ज़ोनल बेसबॉल टूर्नामेंट में आर्य कॉलेज के खिलाडिय़ों ने लहराया परचम

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at April 9, 2025 Tags: , , , ,

BOL PANIPAT, बुधवार 09 अप्रैल 2025: आर्य पीजी कॉलेज के खिलाडिय़ों ने इन्टर ज़ोनल बेसबॉल टूर्नामेंट में आर्य कॉलेज के खिलाडिय़ों ने सिल्वर मेडल जीतकर कॉलेज का नाम रोशन किया है। प्राचार्य डॉ. जगदीश गुप्ता ने विजेता खिलाडिय़ों का कॉलेज प्रांगण पहुँचने पर स्वागत किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस शानदार जीत के लिए प्राचार्य डॉ.जगदीश गुप्ता ने कॉलेज के शारीरिक शिक्षा विभाग के नवनियुक्त विभागध्याक्ष डॉ. राजेश टूर्ण व उनकी पूरी टीम को बधाई दी।

इस अवसर पर कॉलेज की प्रबंधक समिति के महासचिव सीए कमल किशोर ने कहा आर्य कॉलेज के विद्यार्थी आज हर क्षेत्र में कॉलेज का नाम रोशन कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि गत तीन वर्षों में आर्य कॉलेज के लगभग 50 खिलाडी खेल कोटे से सरकारी नौकरी प्राप्त कर अलग-अलग विभागों में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने इस शानदार अवसर पर पूरे आर्य कॉलेज परिवार को बधाई दी।

जानकारी देते हुए महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ.जगदीश गुप्ता ने बताया कि कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी, कुरुक्षेत्र में 7 से 8 अप्रैल तक आयोजित इन्टर कॉलेज बेसबॉल टूर्नामेंट में आर्य कॉलेज के खिलाड़ी विष्णु भट्ट, अनेक शर्मा, राजपाल चौहान, सक्षम सहरावत, शाहरुख, प्रह्लाद यादव, अमित यादव ने सिल्वर मेडल जीतकर कॉलेज का नाम रोशन किया है। उन्होंने बताया कि कॉलेज के इन खिलाडिय़ों का चयन ऑल इंडिया इन्टर यूनिवर्सिटी के कोचिंग कैम्प के लिए हुआ। उन्होंने बताया कि आर्य कॉलेज की टीम ने लीग मैचों में खालसा कॉलेज से 4-1 से और एस.डी. कॉलेज पानीपत को 7-3 से हराकर सिल्वर मेडल जीता। इस अवसर पर प्राध्यापक राजेंद्र देशवाल, राजा तोमर, सुनील पहल व प्राध्यापिका रजनी मौजूद रहे।

Comments