Wednesday, September 16, 2026
Newspaper and Magzine


एसडी पीजी कॉलेज पानीपत में कल होगा GEN HB हरियाणा युवा उद्यमी यात्रा 2026-27 का भव्य कार्यक्रम

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at September 16, 2026 Tags: , , , ,

युवाओं को उद्यमी बनाने के लिए हरियाणा में निकल रही है यह सबसे बड़ी यात्रा

BOL PANIPAT, 16 सितम्बर, एसडी पीजी कॉलेज पानीपत में कल GEN HB हरियाणा युवा उद्यमी यात्रा 2026-27 कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया जाएगा । GEN HB हरियाणा युवा उद्यमी यात्रा 2026-27 की विधिवत शुरुआत हरियाणा के माननीय मुख्यमंत्री नायब सिंह ने  21 अगस्त 2026 को गुरुग्राम विश्वविधालय गुरुग्राम से हरी झंडी दिखाकर की थी । इस यात्रा को हरियाणा सरकार के साथ-साथ राष्ट्रीय कौशल विकास निगम (NSDC), हरियाणा कौशल विकास मिशन (HSDM), हरियाणा राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन (HSRLM), सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम हरियाणा (MSME) और स्टार्टअप हरियाणा जैसे विभागों का  का पूर्ण सहयोग एवं सानिध्य प्राप्त है । इसमें कुल चार घटक शामिल किये गए है जिनमें पहला, विशेष कौशल विकास, विदेशी भाषा का प्रशिक्षण और विदेशी रोजगार है । दूसरे घटक में स्टार्टअप हरियाणा और इन्क्यूबेशन अभियान शामिल है । तीसरे घटक में हरियाणा आईडियाथोन और चौथे घटक में सूक्ष्म उद्यमी और ऋण जागरूकता एवं ऋण सुविधा शामिल है ।  

यह जानकारी कॉलेज प्राचार्य डॉ अनुपम अरोड़ा ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी । उन्होनें कहा कि हरियाणा के युवाओं को नौकरी मांगने वाला नहीं बल्कि नौकरी देने वाला बनाने के लिए GEN HB द्वारा हरियाणा युवा उद्यमी यात्रा 2026-27 का आयोजन किया जा रहा है । यह यात्रा प्रदेश के सभी 23 जिलों से होकर गुजरेगी और लगभग दस हज़ार किलोमीटर का सफर तय करेगी । यह यात्रा केवल एक यात्रा नहीं, बल्कि हरियाणा में युवा क्रांति की एक शुरुआत है । उन्होनें कहा कि हरियाणा के युवाओं में टैलेंट की कमी नहीं है, लेकिन सही मार्गदर्शन और जानकारी के अभाव में वे अपना स्टार्टअप शुरू नहीं कर पाते । इस यात्रा के माध्यम से युवाओं को कौशल, उद्यमिता, स्टार्टअप और नवाचार के माध्यम से पारंगत बनाया जाएगा । GEN HB की यह युवा उद्यमी यात्रा हरियाणा के युवाओं के लिए एक सुनहरा अवसर है । यह यात्रा न केवल रोजगार पैदा करेगी, बल्कि हरियाणा को देश का सबसे बड़ा स्टार्टअप स्टेट बनाने में भी मदद करेगी ।

Comments


Leave a Reply