Friday, April 24, 2026
Newspaper and Magzine


आर्य कॉलेज के विद्यार्थियों ने ‘विकसित भारत यूथ पार्लियामेंट 2026’ में लहराया परचम

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at March 9, 2026 Tags: , , , ,

BOL PANIPAT – सोमवार 9 मार्च 2026 गीता विश्वविद्यालय,पानीपत में आयोजित जिला स्तरीय ‘विकसित भारत यूथ पार्लियामेंट 2026’ प्रतियोगिता में आर्य कॉलेज के विद्यार्थियों ने अपनी वाकपटुता और ज्ञान का लोहा मनवाते हुए कॉलेज का नाम रोशन किया है। 7 मार्च को आयोजित इस कार्यक्रम में कॉलेज की छात्रा दिव्या ने प्रथम और छात्र नितिश ने द्वितीय स्थान हासिल किया।

विद्यार्थियों की इस गौरवमयी उपलब्धि पर आर्य कॉलेज के प्राचार्य प्रो. डॉ. जगदीश गुप्ता ने उन्हें बधाई देते हुए हर्ष व्यक्त किया। उन्होंने कहा यह हमारे कॉलेज के लिए गर्व का क्षण है। कॉलेज के अंग्रेजी विभाग की एमए प्रथम वर्ष की दिव्या और बीएससी कंप्यूटर सांइस अंतिम वर्ष के नितिश ने न केवल अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया है, बल्कि यह भी सिद्ध किया है कि आज का युवा देश के लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति जागरूक और गंभीर है। यूथ पार्लियामेंट जैसे मंच युवाओं में नेतृत्व क्षमता और तर्कशक्ति विकसित करने के लिए अत्यंत आवश्यक हैं। मुझे पूर्ण विश्वास है कि ये दोनों विद्यार्थी राज्य स्तर पर भी शानदार प्रदर्शन करेंगे और कॉलेज व जिले को गौरवान्वित करेंगे। प्रतियोगिता के विवरण के विषय में बताते हुए उन्होंने बताया कि युवा एवं खेल मंत्रालय द्वारा आयोजित इस जिला स्तरीय प्रतियोगिता का विषय ‘आपातकाल के 50 वर्ष: भारतीय लोकतंत्र के लिए सबक’ था। इस विषय पर जिले के विभिन्न संस्थानों से आए 80 युवाओं ने अपना पंजीकरण कराया था, जिनमें से 15 से 29 वर्ष की आयु के युवाओं ने अपने विचार साझा किए। अंत में उन्होंने बताया कि ये दोनों विद्यार्थी अब हरियाणा विधानसभा में आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय कार्यक्रम में पानीपत जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे। जिला स्तर पर चयनित ‘टॉप 5’ युवाओं में आर्य कॉलेज के इन दो सितारों ने अपनी जगह पक्की की है। इससे पहले भी ये दोनों विद्यार्थी

कई मंचों पर अपने हरियाणा प्रदेश का प्रतिनिधित्व कर के पुरस्कार जीत चुके हैं।

Comments