Thursday, April 16, 2026
Newspaper and Magzine


‘इंस्पायरिंग इकोज़ ऑफ़ फेमिनिज़्म’ थीम पर लिटरेरी वीक का सफल समापन

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at April 13, 2026 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : आई.बी. कॉलेज, पानीपत के अंग्रेज़ी विभाग की टैगोर सोसाइटी द्वारा 06 अप्रैल 2026 से  13 अप्रैल 2026  तक “इंस्पायरिंग इकोज़ ऑफ़ फेमिनिज़्म” थीम पर एक सप्ताहव्यापी “लिटरेरी वीक” का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में साहित्य के माध्यम से नारी सशक्तिकरण, समानता और सामाजिक जागरूकता के प्रति गहरी समझ विकसित करना था।

इस लिटरेरी वीक का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों की रचनात्मक अभिव्यक्ति को मंच प्रदान करना, उनकी साहित्यिक रुचि को प्रोत्साहित करना तथा समसामयिक सामाजिक मुद्दों पर विचार-विमर्श के लिए प्रेरित करना था। इसके माध्यम से विद्यार्थियों में आलोचनात्मक चिंतन, संवेदनशील दृष्टिकोण और प्रभावी संवाद कौशल विकसित करने का प्रयास किया गया।

इस साहित्यिक सप्ताह के अंतर्गत भाषण प्रतियोगिता, स्लोगन लेखन प्रतियोगिता, चलचित्र प्रदर्शन एवं चर्चा, निबंध लेखन प्रतियोगिता, प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता तथा कविता-पाठ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। विभिन्न प्रतियोगिताओं के माध्यम से विद्यार्थियों ने नारी अस्मिता, लैंगिक समानता ,संघर्ष और आत्मसम्मान जैसे विषयों पर प्रेरणादायक प्रस्तुतियाँ दीं, जिससे कार्यक्रम की थीम को जीवंत अभिव्यक्ति मिली।

13 अप्रैल 2026 को इस साहित्यिक कार्यक्रम का समापन समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर अब विद्यार्थियों द्वारा आकर्षक एवं संदेशपूर्ण सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दी गईं। प्रस्तुतियों में नारी सशक्तिकरण, लैंगिक समानता तथा सामाजिक रूढ़ियों को तोड़ने जैसे विषयों को नाट्य रूपांतरण के माध्यम से प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया गया।

इसके पश्चात सभी प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कार एवं प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए।

प्राचार्य डॉ. सतवीर सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि इस प्रकार के आयोजन विद्यार्थियों के बौद्धिक विकास के साथ-साथ सामाजिक मुद्दों के प्रति उनकी संवेदनशीलता को भी बढ़ाते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि ऐसे साहित्यिक कार्यक्रम विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता, तार्किक सोच और अभिव्यक्ति की स्पष्टता को विकसित करते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि वे अपने विचारों को केवल मंच तक सीमित न रखें, बल्कि उन्हें समाज में सकारात्मक परिवर्तन के रूप में भी परिणत करें उन्होंने विद्यार्थियों को निरंतर सीखने और स्वयं को अभिव्यक्त करने के लिए प्रेरित किया।

अंग्रेज़ी विभाग की अध्यक्ष डॉ. नीलम ने अपने वक्तव्य में कहा कि इस साहित्यिक सप्ताह के माध्यम से विद्यार्थियों को साहित्य के विविध आयामों को समझने और उन्हें सामाजिक संदर्भों से जोड़ने का अवसर मिला। उन्होंने आगे कहा कि इस प्रकार के आयोजन विद्यार्थियों को न केवल ज्ञान प्रदान करते हैं, बल्कि उनमें सहानुभूति, संवेदनशीलता और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना को भी विकसित करते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए कहा कि यह युवा पीढ़ी की जागरूकता और सशक्त सोच का परिचायक है।

अंत में उन्होंने निर्णायकों डॉक्टर किरण मदान , प्रोफ़ेसर सोनिया ,डॉक्टर सीमा ,डॉक्टर जोगेश गतिविधि प्रभारियों समस्त प्रतिभागियों एवं सहयोगी स्टाफ का आभार व्यक्त किया और कहा कि सामूहिक प्रयास ही इस सफल आयोजन की आधारशिला है।

इस सफल आयोजन का श्रेय अंग्रेज़ी विभाग के सभी सदस्यों को जाता है, जिनमें गतिविधि प्रभारी डॉ. नेहा,  रेखा,  राहुल, डॉ. रेशु, एकता और रोशनी शामिल हैं। इन सभी के संयुक्त प्रयासों और समर्पण के कारण यह लिटरेरी वीक अत्यंत सफल और यादगार बना व विद्यार्थियों के लिए ज्ञानवर्धक, प्रेरणादायक और सामाजिक चेतना को सुदृढ़ करने वाला सिद्ध हुआ। इस अवसर पर  डॉ.किरण मदान, डॉ. सुनित शर्मा, डॉ. नीलम, सहायक प्रो. सोनिया, डॉ. सीमा, डॉ. राजेश कुमार, सहायक प्रो. कनक शर्मा, डॉ. निधि, डॉ. जोगेश, डॉ. नेहा पुनिया, सहायक प्रो. प्रिया, रेखा, राहुल, एकता, रोशनी, दीप्ति, नीतू उपस्थित रही | 

Comments


Leave a Reply