आर्य गर्ल्स पब्लिक स्कूल की U-14 के हॉकी टीम सीबीएसई में फिर बनी चैंपियन !
BOL PANIPAT : आर्य गर्ल्स पब्लिक स्कूल की U-14 के हॉकी टीम सीबीएसई में फिर बनी चैंपियन ! टीम की कमान इस बार फिर अकीरत कौर को मिली ! इसी के साथ दीपांशी, कैरल, चंचल, आराध्या सिंह, अवनी, लकशिका, तनवी, कशिश, मानवी, गीत, कनिका, निहारिका तिवारी को टीम में जगह मिली ! यह टूर्नामेंट ( Kiit ) भुवनेश्वर उड़ीसा में 12 से 17 सितंबर 2025 तक हुई ! इसमें सीबीएसई की क्वालीफाइंग 22 टीमो ने भाग लिया था ! इस प्रतियोगिता में पानीपत के आर्य गर्ल्स पब्लिक स्कूल ने अपने सारे मैच जीत कर प्रथम स्थान प्राप्त किया ! इस प्रतियोगिता में पानीपत की हॉकी टीम पर कोई भी विपक्षी टीम गोल नहीं कर पाई ! इस मौके पर स्कूल के चेयरमैन सुरेंद्र सिंघला , वाईस चेयरमैन कमल किशोर , मेनेजर अरुण आर्य , कैशियर नरेश गर्ग , प्रिंसिपल मीनाक्षी अरोड़ा , वाइस प्रिंसिपल अनुभा गुप्ता व स्कूल स्पोर्ट्स कोच धरमेंदर सिंह और प्रदीप मलिक ने बच्चों को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की !

Comments