2 अप्रैल को आर्य केंद्रीय सभा मनाएगी आर्य समाज स्थापना दिवस व राम नवमी
BOL PANIPAT : 1 अप्रैल, कल 2 अप्रैल शनिवार को आर्य केन्द्रीयसभा पानीपत आर्य समाज स्थापना दिवस व राम नवमी मोहत्सव आर्य समाज बिंझौल में सांय 4 बजे से 6- 45 सांय तक मनाएगी ये जानकारी देते हुए आर्य केन्द्रीयसभा की प्रधान बेला भाटिया ने बताया कि कार्यक्रम की अध्यक्षता सुरेंद्र शर्मा प्रधान आर्य समाज बिंझौल करेंगे।
ध्वजारोहण प्रेम लता आर्य धर्मपत्नी स्वर्गीय ज्वाला प्रसाद आर्य करेंगी। मुख्यातिथि के रूप में चौधरी चरण सिंह सरपंच बिंझौल पधारेंगे।विशिष्ट अतिथि आर्य हरपाल पूर्व सरपंच बिंझौल होंगे। बेला भाटिया ने आगे बताया कि मुख्य वक्ता संजय यज्ञकि वैदिक प्रवक्ता मेरठ होंगे उन्होंने बताया कि भजनों के माध्यम से उतर भारत के सुप्रसिद्ध भजनोपदेशक घनश्याम प्रेमी मुज़फ़्फरनगर मार्गदर्शन करेंगे।
बेला भाटिया ने आह्वान किया कि अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर वैदिक ज्ञान का लाभ ले व भारतीय संस्कृति को बढ़ावा दे।

Comments