जोनल साईंस प्रतियोगिता में छाए आर्य पीजी कॉलेज के विद्यार्थी
BOL PANIPAT – सोमवार 30 अक्तूबर 2023, गीता विद्या मंदिर फार्मेसी कॉलेज, सोनीपत में आयोजित रोहतक जोन की सांइस प्रतियोगिता का आयोजन करवाया गया। इस प्रतियोगिता में आर्य कॉलेज के विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए दूसरा स्थान हासिल कर महाविद्यालय का नाम रोशन किया। सोमवार को कॉलेज प्राचार्य डॉ. जगदीश ने विजेता प्रतिभागियों का कॉलेज प्रांणम में पहुंचने पर स्वागत किया व उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की व साथ ही उन्होंने भौतिकी विभाग की विभागाध्यक्ष प्रो. शिखा गर्ग को इस शानदार उपलब्धि पर बधाई दी।
कॉलेज प्राचार्य डॉ. जगदीश गुप्ता ने जानकारी देते हुए बंताया कि सोनिपत के गीता विद्या मंदिर फार्मेसी कॉलेज में जोनल स्तर पर सांईस प्रतियोगिता का आयोजन करवाया गया। प्रतियोगिता में लगभग 25 कॉलेजों के विद्यार्थियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में आर्य कॉलेज के बी.एससी तृतीय वर्ष के छात्र शुभम, श्रुति व बी.एससी द्वितीय वर्ष के विनय ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रतयोगिता में दूसरा स्थान हासिल किया कर साथ ही राज्यस्तरीय सांईस प्रतियोगिता के लिए भी अपना चयन करवाया। डॉ. गुप्ता ने यह भी बताया कि गत माह आर्य कॉलेज में आयोजित हुई जिला स्तरीय सांईस प्रतियोगिता का आयोजन हुआ था जिसमें इन तीनों विद्यार्थियों ने प्रथम स्थान हासिल कर जोनल लेवल पर आयोजित होने वाली प्रतियोगिता के लिए अपना चयन करवाया था। अंत में डॉ. गुप्ता ने बताया कि दूसरा स्थान हासिल करने वाले तीनों विद्यार्थियों को दस-दस हजार रूपऐ का व्यक्तिगत पुरस्कार भी हासिल किया जो कॉलेज के लिए गर्व का विषय है।
इस अवसर पर भौतिकी विभाग से प्रो.चित्रांश भटनागर,प्रो.शशी रोहिला, प्राध्यापिका अंकिता चावला, प्राध्यापक अतुल त्यागी व प्राध्यापिका शालु समेत सभी स्टाफ सदस्य मौजूद रहे।

Comments