शेरे-ए-पंजाब लाला लाजपत राय की जयंती पर उनकी देशभक्ति को किया सलाम
BOL PANIPAT : स्थानीय जी. डी. गोयनका पब्लिक स्कूल में पंजाब केसरी लाला लाजपत राय की जयंती पर एक विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया । इस अवसर पर उनकी प्रतिमा पर पुष्प भेंट करके श्रद्धांजलि अर्पित की गई । तत्पश्चात विद्यार्थियों ने भाषण, गीत और कविता प्रस्तुत करके उनकी देशभक्ति की विचारधारा और स्वतंत्रता संग्राम में उनकी अहम भूमिका पर प्रकाश डाला । अंत में विद्यालय की प्रधानाचार्या ऋतु सिंह ने उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए उनके जीवन प्रभावशाली व्यक्तित्व और उनके मानवता के कार्यों से अवगत कराया । चेयरमैन अतुल जैन ने बच्चों को महापुरुषों के गुणों और नैतिक मूल्यों का पालन करके व्यक्तित्व के विकास के लिए प्रेरित किया । प्रार्थना सभा में ओवराल कोऑर्डिनेटर डॉ.पूनम, शिक्षकगण और विद्यार्थी उपस्थित रहे ।

Comments