Friday, July 31, 2026
Newspaper and Magzine


पाइट में ऑटोमेटिक वेदर स्‍टेशन स्‍थापित होगा

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at January 6, 2026 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : समालखा – पुणे स्थित इंडियन इंस्‍टीट्यूट ऑफ ट्रॉपिकल मीटरोलॉजी के सहयोग से पानीपत इंस्‍टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्‍नॉलोजी (पाइट) में ऑटोमेटिक वेदर स्‍टेशन स्‍थापित किया जाएगा। पाइट ने पुणे के संस्‍थान आइआइटीएम के साथ समझौता किया है।

पाइट के वाइस चेयरमैन राकेश तायल ने बताया कि आइआइटीएम स्‍वायत्‍त संस्‍थान है। स्‍वचालित मौसम केंद्र तापमान, वायु की दिशा व गति, नमी को मापता है। प्रति घंटे बारिश की जानकारी एकत्र करता है। इसी के आधार पर मौसम का पूर्वानुमान लगाया जाता है।

पाइट में ऐसा आधुनिक मौसम केंद्र स्थापित किया जाएगा, जो मौसम से जुड़े कई अहम आंकड़े स्वतः रिकॉर्ड करेगा। इससे न केवल शैक्षणिक और शोध कार्यों को मजबूती मिलेगी, बल्कि स्थानीय स्तर पर मौसम और जलवायु परिवर्तन को समझने में भी मदद मिलेगी।

यह पहल पानीपत और आसपास के क्षेत्रों के लिए उपयोगी साबित होगी।

आइआइटीएम से प्रोजेक्‍ट डायरेक्‍टर व वरिष्‍ठ विज्ञानी डॉ.थारा प्रभाकरन व प्रोजेक्‍ट इनवेस्टिगेटर डॉ.शिवसाई ने एमओयू पर हस्‍ताक्षर किए। इस स्‍टेशन के स्‍थापित हो जाने से किसानों की समय रहते मदद की जा सकेगी। फसलों का नुकसान होने से बचाया जा सकेगा। इस दौरान पाइट के निदेशक डॉ.शक्ति कुमार, एआइएमएल विभाग के अध्‍यक्ष डॉ.देवेंद्र प्रसाद, प्रोजेक्‍ट कोर्डिनेटर राजीव ढांडा, प्रोजेक्‍ट साइंटिस्‍ट नीतिन सिंह, परियोजना विज्ञानी करण सिंह, प्रोजेक्‍ट एसोसिएशन अभिषेक कुमार भी मौजूद रहे।

Comments