Thursday, April 23, 2026
Newspaper and Magzine


आर्य पीजी कॉलेज में पोषण पखवाड़ा पर जागरूकता व्याख्यान आयोजित.

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at April 23, 2026 Tags: , , , ,

BOL PANIPAT , वीरवार 23 अप्रैल 2026 :  आर्य पीजी कॉलेज की एनएसएस इकाई द्वारा पोषण पखवाड़ा के अवसर पर एक जागरूकता व्याख्यान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में गृह विज्ञान विभाग की निदेशक डॉ. संतोष टिक्कू मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहीं।

डॉ. संतोष टिक्कू ने विद्यार्थियों को संतुलित आहार के महत्व के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। उन्होंने युवाओं को स्वस्थ रहने के लिए उचित खान-पान की आवश्यकता पर जोर देते हुए बताया कि दैनिक आहार में पोषक तत्वों का संतुलन बेहद जरूरी है। उन्होंने अच्छे और बुरे वसा (फैट्स) के बीच अंतर स्पष्ट करते हुए शरीर को ऊर्जावान और सक्रिय बनाए रखने के लिए संतुलित एवं पौष्टिक भोजन अपनाने की सलाह दी।

कार्यक्रम में एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. मनीषा डुडेजा, प्राध्यापिका डॉ. सुदेश तथा आस्था गुप्ता भी उपस्थित रहीं। इस दौरान विद्यार्थियों ने पोषण एवं खान-पान से जुड़े कई प्रश्न पूछे, जिनका विशेषज्ञ द्वारा संतोषजनक समाधान किया गया।

कॉलेज के प्राचार्य डॉ. जगदीश गुप्ता ने कहा कि इस प्रकार के जागरूकता कार्यक्रम विद्यार्थियों को सही खान-पान की दिशा में प्रेरित करते हैं और उन्हें जंक फूड से दूर रहने के लिए जागरूक बनाते हैं।

Comments


Leave a Reply