अन्तर्सदनीय क्रिकेट मैच का आयोजन किया.
BOL PANIPAT : आई.बी. एल. पब्लिक स्कूल में अन्तर्सदनीय क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया। जिसका संचालन नीटू फौर की देखरेख में हुआ। प्रतियोगिता में चारों सदन के कक्षा तीसरी से पांचवीं तक के विद्यार्थियों ने भाग लिया। पहला मैच गांधी सदन व नेहरू सदन में हुआ। जिसमें गांधी सदन ने विजय प्राप्त कर फाइनल में अपनी जगह बनाई। द्वितीय मैच सुभाष व टैगोर सदन में हुआ जिसमें टैगोर सदन ने फाइनल में अपनी जगह बनाई। मैच के दौरान बच्चों में बहुत उत्साह व जोश देखा गया। फाइनल मैच गांधी व टैगोर सदन में हुआ मैच बहुत ही रोमांचक रहा। गांधी सदन ने जानदार व शानदार प्रस्तुति देकर जीत हासिल की। गांधी सदन प्रथम व टैगोर सदन द्वितीय स्थान पर रहे
अंत में प्रधानाचार्या जय श्री गर्ग ने विजेताओं को बधाई दी और पुरस्कार वितरित किए और कहा कि इस तरह से बच्चों का शारीरिक और मानसिक विकास होता है। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रीय गान के साथ हुआ।

Comments