Friday, March 13, 2026
Newspaper and Magzine


शहीदी दिवस के उपलक्ष्य में आयुष चिकित्सा शिविर आज

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE HEALTH , at March 22, 2022 Tags: , , , ,

BOL PANIPAT , 22 मार्च। शहीदी दिवस (23 मार्च) के अवसर पर श्री सनातन धर्म महावीर दल सनौली रोड़ में आयुष विभाग की ओर से नि:शुल्क आयुष चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जाएगा।
इस सम्बंध में जानकारी देते हुए जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डॉ. सतपाल ने बताया कि आयुष विभाग की तरफ से आयुर्वेदिक, होम्योपैथिक, पंचक्रम एवं योग द्वारा जटिल बिमारियों का उपचार किया जाता है। विभाग की तरफ से गर्भवती, प्रसतुती महिलाओं के स्वास्थ्य सम्बंधी परामर्श भी प्रदान किया जाता है। इसके साथ ही आयुष विभाग कन्या भ्रुण हत्या रोकने के खिलाफ भी जागरूकता फैलाने का काम करता है। उन्होंने कहा कि शिविर में आने वाले सभी रोगियों को आर्युर्वेदिक औषधियां आयुष विभाग द्वारा नि:शुल्क दी जाएगी।  

Comments