बैसाखी समारोह का हर्षोल्लास से किया आयोजन
BOL PANIPAT : जी डी गोयंका पब्लिक स्कूल में बैसाखी के उपलक्ष्य में रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया । कार्यक्रम में विद्यालय के चेयरमैन अतुल जैन, डायरेक्टर मधु अग्रवाल, प्रधानाचार्या रेणुका अनेजा, वाइस चेयरमैन युवराज जैन और समस्त स्टाफ और विद्यार्थी उपस्थित रहे। इस अवसर पर बच्चों ने बैसाखी पर्व पर भाषण और गीत-संगीत की मनमोहक प्रस्तुतियां दी। नन्हें-नन्हें बच्चों ने पंजाबी नृत्य करके सबको मंत्रमुग्ध कर दिया। अध्यापिका सुमित्रा ने बच्चों को बैसाखी का महत्व बताया और डॉक्टर भीम राव अम्बेडकर के जीवन से भी परिचित कराया।अंत में प्रधानाचार्या रेणुका अनेजा ने बच्चों को बैसाखी पर्व की शुभकामनाएं दी और बैसाखी के ऐतिहासिक महत्व, खालसा पंथ और जलियांवाला बाग हत्याकांड के बारे में समझाया। उन्होंने बच्चों को सभी भेदभाव भूलकर प्रेमभाव से त्योहार मनाने का संदेश दिया। चेयरमैन अतुल जैन ने बच्चों को आपसी भाईचारे के साथ मिलजुल कर त्योहार मनाने के लिए प्रेरित किया। डायरेक्टर मधु अग्रवाल ने भी बच्चों को बैसाखी की हार्दिक शुभकामनाएं दी।

Comments