Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


जिला विधिक सेवा प्राधिकरण पानीपत ने शिक्षा विभाग के साथ मिलकर राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय राजा खेड़ी में मनाया विश्व जनसंख्या दिवस

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at July 11, 2022 Tags: , , , ,

BOL PANIPAT : 11 जुलाई-जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं अध्यक्ष, जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण, पानीपत मनीषा बत्रा के निर्देशानुसार, आज जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव एवं सीजेएम अमित शर्मा ने स्वयं सरकारी मॉडल संस्कृति स्कूल गांव राजा खेड़ी में पहुँच कर अध्यापकों व विद्यार्थियों के साथ विश्व जनसंख्या दिवस मनाया । इस अवसर पर उप जिला शिक्षा अधिकारी सुदेश ठकराल व खंड शिक्षा अधिकारी राजबीर मौजूद रहे। इस उप्लक्ष पर श्री अमित शर्मा मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी एवं सचिव जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण ने पौधा रोपण कर इस कार्यक्रम की शुरुआत की व बच्चों को संबोधित करते हुए पर्यावरण सरंक्षण का संदेश दिया तथा प्रत्येक बच्चे को अपने जीवन में एक एक पौधा लगाने के लिए प्रेरित किया तथा उनकी देखभाल करने के लिए कहा और विश्व की लगातार बढ़ रही जनसंख्या पर चिंता व्यक्त की ।

उप जिला शिक्षा अधिकारी सुदेश ठकराल ने अपने संबोधन में कहा कि बढ़ती हुई जनसंख्या के कारण आज हर वस्तु , संसाधन की कमी पड़ रही है खंड शिक्षा अधिकारी श्री राजबीर ने कहा कि हमें किसी भी तरह बढ़ रही जनसंख्या को कम करने के लिए प्रयास करने है स्कूल के छात्र छात्राओं ने पर्यावरण को बचाने के लिए एक सुंदर स्कीट की प्रस्तुति दी जिसकी वहां पर मौजूद सभी ने इसकी सराहना की इस अवसर पर अमित शर्मा व जिला शिक्षा अधिकारियो ने इस स्कूल के मैरिट में आये हुए बच्चो को शील्ड देकर सम्मानित किया कार्यक्रम के अंत में विद्यालय की प्रधानाचार्य सुमित्रा ने सभी मुख्यतिथियो का धन्यवाद किया इस कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षकगण डॉक्टर रविन्द्र शर्मा, डॉक्टर विक्रांत, डॉक्टर कृष्ण, राकेश, श्री मनोज, पूजा, सरोज आदि मौजूद रहे।

Comments