भगतसिंह राजगुरू सुखदेव व्यक्ति नही पूर्ण क्रांति : सलुजा
BOL PANIPAT : समालखा 23 मार्च , कांग्रेस ने शहीदो को सही सम्मान नहीं दिया सच को छुपाया ।आज भाजपा शहीदो के जन्मदिन व बलिदान दिवस मनाकर उनको सम्मान दे रही है ।ये भाजपा राष्ट्रीय सदस्यता अभियान प्रमुख ने दक्षिण शहरी मण्डल के शहीदी दिवस के कार्यक्रम में कहे।
कार्यक्रम में भगतसिंह, राज गुरु व सुखदेव के चित्रों पर पुष्पांजलि की गई राष्ट्रीय झंडा फहराया गया रंग दे बसंती चोला तराना गया गया।
उन्होंने कहा भगतसिंह, राज गुरु,सुखदेव केवल व्यक्ति नही देश भक्ति की सम्पूर्ण क्रांति है। उन्होंने आगे कहा हर शहीदों के रास्ते पर चलते हुए राष्ट्र के लिये सर्वस्व समर्पित करने को तैयार रहना चाहिए।
उन्होंने कहा मोदी व मनहोर की सरकारें शहीदों के समता मूलक समाज निर्माण के स्वप्न को अंत्योदय के माध्यम से साकार कर रही है।

Comments