अवैध शराब सहित बाइक सवार तस्कर गिरफ्तार. दो पेटी अवैध देसी शराब बरामद.
BOL PANIPAT : 11 जुलाई 2024, थाना सेक्टर 13/17 पुलिस ने सेक्टर 6 फाटक के पास बाइक सवार एक युवक को अवैध शराब सहित गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से 2 पेटी अवैध देसी शराब मार्का रसीला संतरा बरामद की है।
थाना सेक्टर 13/17 प्रभारी सब इंस्पेक्टर हिमांशु ने बताया कि उनकी टीम बुधवार को गश्त व जांच पड़ताल के दौरान सेक्टर 6 में मौजूद थी। टीम को तभी गुप्त सूचना मिली की सिद्धार्थ नगर निवासी मोहित अवैध रूप से शराब बेचने को काम करता है। मोहित शराब लेकर सेक्टर 6 फाटक से होते हुए जाएगा। पुलिस टीम ने सेक्टर 6 फाटक के पास नाकाबंदी कर संदिग्धों पर नजर रखनी शुरू कर दी। कुछ देर पश्चात सामने से एक बाइक सवार युवक आते हुए दिखाई दिया। बाइक की टंकी पर दो गत्ता पेटी रखी दिखाई दी। युवक पास आने पर सामने खड़ी पुलिस टीम को देखकर बाइक को वापिस मोड़कर भगाने लगा। पुलिस टीम ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए मौके पर ही युवक को काबू कर पूछताछ की तो उसने अपनी पहचान मोहित पुत्र रामकुमार निवासी सिद्धार्थ नगर के रूप में बताई। गत्ता पेटी को खोलकर देखा तो देसी शराब मिली। पुलिस ने युवक को उक्त शराब का लाईसेंस व परमिट दिखाने के लिए कहा तो वह कोई भी कागजात पेश नही कर सका।
सब इंस्पेक्टर हिमांशु ने बताया कि पुलिस टीम ने बरामद अवैध शराब व बाइक को कब्जा पुलिस में लेकर आरोपी मोहित के खिलाफ थाना सेक्टर 13/17 में एक्साइज एक्ट के तहत अभियोग दर्ज कर कानूनी कार्रवाई अमल में लाई गई।

Comments