Tuesday, February 10, 2026
Newspaper and Magzine


देवी मूर्ति स्कूल मे लगाया गया विशाल रक्तदान शिविर. रक्तदाताओं ने 50 यूनिट रक्तदान किया 


BOL PANIPAT : एक कदम नई आशा सोशल वेलफेयर सोसाइटी के द्वारा पहला विशाल रक्तदान शिविर पानीपत के देवी मूर्ति स्कूल मे लगाया गया. रक्तदान शिविर का आयोजन संस्था और रेड क्रॉस सोसाइटी के नेतृव में किया गया जिसमे डॉ पूजा सिंगल,ने लगभग 50 रक्तदाताओं से रक्तदान इकट्ठा किया |
कैंप में रक्तदाताओं को मूमेंटो और संस्था का सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया। लोगो मे कैंप को लेकर भारी उत्साह था शिविर मे रक्तदान करने आए लोगों ने कहा रक्तदान महादान होता है जीते जी रक्तदान और मरणोपरांत नेत्रदान करना चाहिए। डॉ पूजा सिंगल ने बताया की रक्तदान करने से शरीर तंदुरुस्त रहता है कई प्रकार की बीमारियां शरीर से खत्म हो जाती है इसलिए रक्तदान जरूर करना चाहिए। संस्था के पदाधिकारी प्रधान दीपक बिंद्रा ने बताया की आगे भी हम इस तरह से कैंप लगाते रहेंगे। वही रक्तदान शिविर मे विशिष्ट अतिथि सुप्रसिद्ध समाजसेविका किन्नर गुरु हाजी साधना रही किन्नर हाजी साधना ने कहा इन युवाओं का जोश काबिले तारीफ है इस मौके पर अशोक चौहान,अमित गुप्ता प्रधुमन चिराग गोयल दीपक गर्ग गुलशन ओझा पवन शुक्ला अमन चौक छोटेलाल गुप्ता अंकित कश्यप आदि मौजूद रहे।

Comments