रक्तदान महादान. हमें रक्तदान से कभी पीछे नहीं हटना चाहिए: उपायुक्त डॉक्टर वीरेंद्र कुमार दहिया
-जीवन बचाने के लिए युवा करें रक्तदान
-आईबी कॉलेज में प्रबंधन समिति द्वारा किया गया रक्तदान शिविर का आयोजन
-बड़ी संख्या में युवाओं ने किया रक्तदान
BOL PANIPAT , 5 अप्रैल। जीटी रोड स्थित आईबी कॉलेज में शुक्रवार को रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे उपायुक्त डॉ. वीरेंद्र कुमार दहिया ने रिबन काटकर शिविर का उद्घाटन करते हुए कहा कि लोगों का जीवन बचाने के लिए युवाओं को रक्तदान करने से पीछे नहीं हटना चाहिए। रक्तदान महादान है हमें यह नहीं भूलना चाहिए। एक युवक का रक्त किसी सैनिक की जान बचा सकता है। एक बार रक्तदान करने से तीन लोगों की जान बचाई जा सकती है।
उपायुक्त ने शिविर में रक्तदान कर रहे विद्यार्थियों से बातचीत की व उनका हौसला बढ़ाते हुए उन्होंने कहा कि अन्य युवा साथियों को भी रक्तदान के लिए प्रेरित करें। कॉलेज में पहुंचने पर प्रबंधन समिति द्वारा उपायुक्त का स्वागत किया गया। उपायुक्त ने इस दौरान स्वस्थ रहने के टिप्स भी विद्यार्थियों को दिए। इस मौके पर 50 के करीब विद्यार्थियों ने रक्तदान किया।

Comments