Thursday, May 21, 2026
Newspaper and Magzine


 विद्यार्थियों के लिए ब्रांड स्लोगन और टैगलाइन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at February 8, 2022 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : आई बी स्नातकोत्तर महाविद्यालय में बी कॉम प्रथम वर्ष सेक्शन  के विद्यार्थियों के लिए ब्रांड स्लोगन और टैगलाइन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया ।वर्तमान स्थिति को मध्य नजर रखते हुए यह आयोजन ऑनलाइन माध्यम से किया गया। प्रतियोगिता में कक्षा के 16 विद्यार्थियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों को स्वरचित ब्रांड के स्लोगन और टैगलाइन बनाने थे।

प्राचार्य डॉ अजय कुमार गर्ग ने सफल आयोजन के लिए बधाई दी और विद्यार्थियों  के उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना करते हुए कहा कि ऐसी प्रतियोगिताओं से विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास होता है तथा समय-समय पर महाविद्यालय में ऐसी प्रतियोगिताएं होती रहनी चाहिए ।प्रतियोगिता के संयोजक डॉo सुनित शर्मा ने विजेताओं को शुभकामनाएं दी और कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताओं से विद्यार्थियों  में कलात्मक रचना का विकास होता है।

कक्षा की मेंटर प्रो. विनीता रिहानी ने कहा  कि ऐसी प्रतियोगिताओं में भाग लेने से विद्यार्थियों का बौद्धिक विकास होता है  और उन्हें आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है।

प्रतियोगिता के परिणाम इस प्रकार रहे:

प्रथम स्थान : यतन ,

द्वितीय : स्थान गरिमा मुंजाल तथा नीतिका, 

तृतीय स्थान : प्रीति तथा निकिता

विजेताओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

Comments