Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


नवादा आर गांव के किसान की  संदिग्धावस्था में पेड़ पर लटके मिले मामले की गुत्थी सुलझाने बारे मांग पत्र सौंपा

By LALIT SHARMA , in Uncategorized , at March 3, 2022 Tags: , , , ,

BOL PANIPAT , सनौली : अखिल भारतीय खेत मजदूर यूनियन जिला अध्यक्ष राजेंद्र व अखिल भारतीय किसान सभा के जिला संयोजक डॉ सुरेंद्र मलिक ने संयुक्त रूप से बताया कि नवादा आर गांव के किसानो और खेत मजदूरो ने सनौली खुर्द पुलिस थाना पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने किसान सभा व अखिल भारतीय खेत मजदूर यूनियन के नेतृत्व में थाना प्रभारी इंस्पेक्टर रामनिवास को नवादा आर गांव के किसान की  संदिग्धावस्था में पेड़ पर लटके मिले मामले की गुत्थी सुलझाने बारे मांग पत्र सौंपा।

खेत मजदूर यूनियन जिला अध्यक्ष राजेंद्र ने जानकारी देते हुए कहा कि नवादा आर गांव का किसान अलानूर उर्फ कल्लू  दिनांक 13 जनवरी को संदिग्ध परिस्थितियों में गायब हो गया था।जिसकी शिकायत किसान के परिजनों द्वारा सनौली खुर्द पुलिस थाना में की गई। परिजनों का आरोप है कि सनौली खुर्द थाना की पुलिस ने मामले को गंभीरता से नही लिया।

नतीजतन 16वें दिन किसान कल्लू की डैड बॉडी नवादा आर के खेत में पेड़ पर लटकी हुई मिली। परिजनो का कहना है, कि किसान ने आत्महत्या नही बल्कि उसकी हत्या करके पेड़ पर लटकाया गया है। या उनको आत्महत्या करने के लिए मजबूर किया गया है। परिजनो ने बताया कि कल्लू द्वारा 13 जुलाई 2021 को बैंक से करीब पांच लाख रुपए निकाले गए हैं।बैंक से निकाले गए पैसे उनकी मौत की गुत्थी से जुड़ा हुआ मामला लगता है।

अखिल भारतीय किसान सभा एवं अखिल भारतीय खेत मजदूर यूनियन की नवादा आर गांव कमेटियों ने संयुक्त रूप से मांग उठाते हुए कहा संदिग्ध परिस्थितियों में गायब हुए किसान के पेड़ पर लटके मिले मामले की गंभीरता से जांच कर गुत्थी को सुलझाया जाए और हत्या करने वाले अथवा आत्महत्या के लिए मजबूर करने वाले दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए ।

इस अवसर पर मृतक किसान के पीडि़त परिजन रोजू मृतक के भाई के साथ काफी संख्या में नवादा आर गांव के किसान मजदूरों के प्रतिनिधि मंडल में राजेन्द्र जिला अध्यक्ष अखिल भारतीय खेत मजदूर यूनियन , ओमपाल जिला सचिव अखिल भारतीय खेत मजदूर यूनियन, कृष्ण सनौली खुर्द खंड संयोजक खेत मजदूर यूनियन, दयानंद नवादा आर गांव कमेटी सचिव खेत मजदूर यूनियन, रामदास अध्यक्ष नवादा आर गांव कमेटी खेत मजदूर यूनियन, नम्बरदार धर्मपाल, मेहरबान, सद्दाम,नवाब अली,राणा, महबूब, आदि मौजूद रहे।

Comments