मतलौडा हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी से रिटायर्ड बिजली कर्मी संदिग्ध परिस्थिति में लापता
BOL PANIPAT : मतलौडा 14 नवंबर (कविता)। स्थानीय हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी से रिटायर्ड बिजली कर्मी के लापता होने का मामला सामने आया है। उसके बेटे सुनील ने बताया की शनिवार को उसका 62 वर्षीय पापा कर्मवीर ढांडा मतलौडा अनाज मंडी में आढ़ती के पास पैसे देने की बात कह कर घर से निकला था लेकिन वह आढ़ती के पास भी नहीं पहुंचा और न ही घर आया। जिसकी आस पास व रिश्तेदारियों में तलाश की लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। जिसके बाद मतलौडा पुलिस थाना को गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जां शुरू कर दी है।

Comments