Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


टैबलेट प्रदान कर मुख्यमंत्री ने छात्रों को दी बहुत बड़ी सौगात : अर्चना

By LALIT SHARMA , in Politics , at May 17, 2022 Tags: , , , , ,

टैबलेट से तकनीकी रूप से मजबूत होंगे छात्र -अर्चना।

BOL PANIPAT , 17 मई । मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने टैबलेट प्रदान कर छात्रों की बहुत बड़ी सौगात दी। टैबलेट से छात्रों का  आत्म विश्वास बढ़ेगा। छात्र इंटरनेट के माध्यम से पढ़ाई की सामग्री खोज सकेंगे । ये शब्द जिला भाजपा अध्यक्ष डा अर्चना गुप्ता ने माडल टाउन के राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मे छात्राओं को संबोधित करते हुए कही।

डा अर्चना ने कहा सक्षम लोग अपने बच्चों को बड़े व महंगे स्कूलों में पढ़ाते है वो लोग अपने बच्चों को टैबलेट , लैपटॉप ब उपलब्ध करा देते थे। परंतु सरकारी स्कूल के छात्र छात्राएं इससे वंचित रहते थे। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने सरकारी स्कूल के छात्रों की चिंता की व टैबलेट उपलब्ध करवाए। इससे छात्र तकनीकी रूप से मजबूत होंगे।

कोरोना काल के बाद पढ़ाई के तौर तरीके बदल गए है। हमारे सरकारी स्कूलों के छात्र पिछड़ न जाए इसलिए टैबलेट दिए गए। इसके लिए मुख्यमंत्री का बहुत बहुत आभार । कार्यक्रम में छात्राओं ने भी मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। छात्राओं ने बताया की कई घरों में एक ही फोन होता था वो भी घर के मुखिया के पास। जब वो घर आते थे तभी पढ़ाई कर पाते थे।

कई घरों में कई भाई बहन पढ़ने वाले होते थे और फोन एक ही होता था तो अपनी बारी का इंतजार करना पड़ता था और महत्वपूर्ण विषय छूट जाते थे। मुख्यमंत्री ने टैबलेट प्रदान कर इन सब समस्याओं से छुटकारा दिला दिया है। अब हम निर्बाध रूप से पढ़ाई कर सकेंगे । इसके लिए मुख्य मंत्री का आभार।

Comments