Tuesday, May 19, 2026
Newspaper and Magzine


पीपीपी की त्रुटियां दूर करने के लिए 9/ 10 व 11 दिसम्बर को लगेंगे कैम्प.

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at December 7, 2022 Tags: , , , ,

BOL PANIPAT , 7 दिसंबर। एडीसी वीना हुड्डा ने बुधवार को अपने कार्यालय में परिवार पहचान पत्र की त्रुटियों को ठीक करने से सम्बंधित बैठक की अध्यक्षता करते हुए बताया कि परिवार पहचान पत्र में त्रुटियों को ठीक करवाने के लिए गांव स्तर पर कैम्प लगाए जाएंगे। ये कैम्प 9, 10 व 11 दिसम्बर को जिले के प्रत्येक गांव में निर्धारित तिथि अनुसार परिवार पहचान पत्र की त्रुटियों को ठीक करने के लिए कैम्प लगाए जाएंगे।
उन्होंने बताया कि 9 दिसम्बर को इसराना और मडलौडा, सनौली और बापौली हल्के के गांवों में 10 दिसम्बर को और समालखा और पानीपत ब्लॉक के गांवों में 11 दिसम्बर को ये कैम्प लगाए जाएंगे। ये कैम्प प्रात: 9.30 बजे से प्रारम्भ होकर सायं 5 बजे तक चलेंगे। उन्होंने बताया कि पिछले दिनों परिवार पहचान पत्रों में अभ्यार्थियों द्वारा भरी गई जानकारियों के सत्यापन के लिए सर्वे करवाया गया। इस सर्वे के बाद भी अगर किसी को अपने परिवार पहचान पत्र की जानकारी में संशोधन करवाना है तो वे इन कैम्पों में करवा सकते हैं। लोगों द्वारा करवाए गए संशोधन के सत्यापन के लिए सरकार द्वारा जारी दिशानिर्देशानुसार काम किया जाएगा। उन्होंने बताया कि आने वाले समय में परिवार पहचान पत्र की डिटेल के अनुसार सरकार की अधिकतर योजनाओं का लाभ लोगों को मिलेगा।

Comments