प्रत्याशी कृष्ण लाल पंवार ने जनसंपर्क कर भाजपा के पक्ष में वोट करने की अपील की.
BOL PANIPAT : इसराना 23 सितंबर। इसराना विधानसभा प्रत्याशी कृष्ण लाल पंवार कहा कि भाजपा की जन कल्याणकारी नीतियों से ही आज प्रदेश की जनता तीसरी बार भाजपा सरकार बनाने का मन बना चुकी है। भाजपा की नीतियों से हर वर्ग खुश है। भाजपा सरकार जन हितैषी की सरकार है। वह सोमवार को सुताना गांव के लोगों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने सोमवार को छिछड़ाना, जोंधन कलां व पूठर गांव सहित विभिन्न गांवों का दौरा कर लोगों को भाजपा की जनकल्याणकारी नीतियों से अवगत करवाया और आने वाली 5 अक्तूबर को भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की। ग्रामीणों ने फूल मालाओं से उनका स्वागत किया।
भाजपा प्रत्याशी कृष्ण लाल पंवार ने कहा कि यदि हलके की जनता उनका साथ देती है तो वह वायदा करते हैं कि हलके में विकास कार्यों का रुकने नहीं दिया जाएगा। भाजपा सरकार जो कहती है वह करके दिखाती है। आज से 10 साल पहले प्रदेश में कोई विकास कार्य नहीं हुए थे, लेकिन जब से भाजपा सरकार देश व प्रदेश में आई है अनेकों विकास कार्य हुए है। आम जन की समस्याओं को वह अपनी समस्या समझ कर हल करवाएंगे। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान किए जाएंगे। नॉन स्टॉप हरियाणा संकल्प पत्र में जो भी वायद किए हैं उनको पुरा किया जाएगा। कांग्रेस सरकार ने लोगों को हमेशा धोखा दिया है। उनके बहकावे में न आएं। हलके की जनता अपने मतों का सही प्रयोग करें। उन्होंने ग्रामीणों से चुनाव में कमल के फूल को वोट देने की अपील की। ग्रामीणों ने प्रत्याशी कृष्ण लाल पंवार को प्रंचड मतों विजयी बनाने का वायदा किया। इस मौके पर कार्यकर्ता व ग्रामीण मौजूद रहे।

Comments