Tuesday, October 27, 2026
Newspaper and Magzine


जानलेवा हमला करने वाले तीसरे आरोपी को किया गिरफ्तार 

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at October 27, 2026 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT :27 अक्तूबर। पुलिस अधीक्षक मेधा भूषण आईपीएस के नेतृत्व में सीआईए थ्री टीम द्वारा जानलेवा हमला करने वाले तीसरे आरोपी को गिरफ्तार  किया. आरोपी की पहचान राहुल पुत्र राजा वासी बडेसरा बवानी खेड़ा भिवानी के रूप में हुई है. वारदात को अंजाम देने वाले दो आरोपियों को पहले गिरफ्तार किया जा चुका है।
जो रिमांड पर थे रिमांड अवधि मे एक आरोपी राहुल को किया गिरफ्तार. रिमांड अवधि समाप्त होने पर पेश अदालत आरोपी राहुल को माननीय अदालत में पेश किया
जहां पर तीनों आरोपियों को बंद ज्यूडिशियल जेल भेज दिया।

उरलाना चौकी में सुरेंद्र पुत्र रामफल निवासी कुराना पानीपत ने बतलाया था मैने परिवार के बिना सहमति के दिनांक 09-09-2019 को स्वीटी से लव मैरिज की थी जो हमारी शादी रजिस्टर्ड है। हम पीछले 6 वर्षों से सही व खुशी पूर्वक गांव कुराना में अपने घर में रह रहे थे। जो अब पिछले साल गांव कुराना में एक समुदाय की कुछ लड़कियों ने दूसरे समुदाय के लड़कों से शादियां कर ली जो इस बात की रंजिश रखते हुए कुछ शरारती तत्वों ने गांव कुराना में युवा एकता मंच कुराना व्हाट्सप ग्रुप पर आडियो भेजकर हमारे बारे में यह कहना शुरू कर दिया कि सुरेंद्र दूसरे समुदाय कि लड़की से शादी करके हमारे ही गांव में रह रहा है व गांव कुराना का ही एक और व्हाट्सप ग्रुप युवा मंच कुराना पर भी इसी तरह के आडियो क्लिप डाले गए। जो मैने पता किया तो उन आडियो क्लिप में से एक आडियो विक्की पुत्र रतन सिंह निवासी कुराना की मिली जो विक्की डोंकी अवैध तरीके से अमेरिका गया हुआ है। जो दोनों ग्रुप में उसी ने आडियो क्लिप धमकी भरी डाली है। जो आज दिनांक 13-10-2025 को समय 2 AM के करीब हमारे घर के बाहर बैठक की दिवार पर अज्ञात व्यक्तियों द्वारा हमारी बैठक की बाहरी दीवार पर दो गोलियां चला दी जो यह गोलियां हमें जान से मारने के लिए चलाई गई है। जो रात को हमे लगा था कि शायद किसी ने बम बजाया हो दिवाली का समय है, लेकिन जब सुबह 8 AM पर मैने देखा तो बाहर गली में हमारी बैठक की दिवार के उपर की साइड में दो गोलियों  के छेद बने हुए थे और दिवार के नीचे दो खाली खोल पड़े हुए थे। जांच करके आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। थाना मतलौडा में अभियोग अंकित कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई गई थी।

Comments


Leave a Reply