रोजग़ार कार्यालय पानीपत के द्वारा कैरियर टॉक का आयोजन किया गया।
BOL PANIPAT , 11 नवम्बर। स्कूल और कॉलेज के विद्यार्थियों को व्यावसायिक मार्गदर्शन उपलब्ध करवाने हेतू रोजग़ार कार्यालय, पानीपत के द्वारा शुक्रवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, शौदापुर (पानीपत) में कैरियर टॉक का आयोजन किया गया। इसमें जिला रोजग़ार अधिकारी रितु चहल ने छात्राओं को पीपीटी के माध्यम से करियर लक्ष्य निर्माण हेतु मार्गदर्शन दिया गया।
उन्होंने बताया कि किस प्रकार से कैरियर लक्ष्य बनाना चाहिए और योजना बनाते हुए किस प्रकार से अपना करियर लक्ष्य प्राप्त करना है। छात्राओं को सॉफ्ट स्किल्स के बारे में भी जानकारी दी गई कि किस प्रकार से उन्हें अपनी बॉडी लैंग्वेज, कम्यूनिकेशन स्किल और इंटरव्यू स्किल का विकास करना चाहिए। छात्राओं को कौशल प्रशिक्षण के बारे में भी जानकारी उपलब्ध करवाई गई।
कैरियर टॉक का माध्यम ऑडियो विज़ुअल होने के कारण विद्यार्थियों ने सेशन के दौरान रुचि दिखाई और अपने कैरियर संबंधी प्रश्न पूछकर अपनी शंकाओं का समाधान भी किया। इस अवसर पर स्कूल की प्रिंसिपल अलका शर्मा, लेक्चर मीना कुमारी और निशा, लिपिक कपिल भी उपस्थित रहे।

Comments