एनडीसी पोर्टल पर किसी भी तरह के सुधार का विकल्प : निगम आयुक्त राहुल नरवाल
BOL PANIPAT : 4 मई। निगम आयुक्त राहुल नरवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि शहरी स्थानीय निकाय विभाग हरियाणा के माध्यम से एनडीसी पोर्टल पर किसी भी तरह के सुधार का विकल्प दिया गया है। इसमें कोई भी विभाग अपनी प्रॉपर्टी बारे पोर्टल पर डाटा वेरिफिकेशन करवा सकता है। इस सुधार के लिए यूएलबीएचआईएनडीडॉट ओआरजी पोर्टल डाटा लाइव किया गया है। यही नहीं इसके लिए एक बार कोड भी जारी किया गया है।

Comments