आगंवाड़ी वर्कर फिल्ड में कार्य कर पोषण अभियान को आगे बढाये: सीटीएम
महिला एवं बाल विकास की समीक्षा बैठक में सीडीपो व सुपर वाईजर को दिये जरूरी दिशा निर्देश
BOL PANIPAT , 12 दिसंबर, जिला महिला एवं बाल विकास विभाग की समीक्षा बैठक सोमवार को लघु सचिवालय के प्रथम तल पर सभागार में हुई। बैठक की अध्यक्षता सीटीएम राजेश सोनी ने करते हुए कहा कि सही पोषण से ही देश मे तरक्की के द्वार खुलेंगे। उन्होंने कहा कि आगंनवाडी में परिणाम शत प्रतिशत होना चाहिये। जो आंगनवाड़ी कार्यकत्र्ता पोर्टल को अपडेट करना नहीं जानती उन्हें सिखना चाहिये। सीटीएम ने बैठक में स्पेशल मॉनिटरिंग करने की बात भी कही। कार्य ना करने वाली कार्यकत्ताओं पर आने वाले समय में कार्यवाही हो सकती है वे इसके लिए तैयार रहे व फील्ड में अच्छा करें।
इस मौके पर उन्होंने पोषण अभियान को सफल बनाने को लेकर सीडीपीओ व सुपरवाइजर को जरूरी दिशा निर्देश दिए व उनके सामने आ रही कार्य संबंधित समस्याओं के बारे में भी जानकारी ली। सीटीएम राजेश सोनी ने कहा कि पोषण अभियान की सफलता आंगनवाड़ी वर्कर की मेहनत पर टिकी होती है। हर आंगनवाड़ी वर्कर को प्रति दिन हाजरी लगाने के अलावा क्षेत्र में किये जा रहे कार्यो का ब्यौरा पोषण ट्रेकर एप पर देना चाहिये। उन्हें नियमित रूप से रजिस्टर को मेंटेन करने के भी दिशा निर्देश दिये।
महिला एवं बाल विकास विभाग पंचकूला की स्टेट संयोजक गुरनीत कौर ने कहा कि अच्छी परफॉर्मेंस के लिए मेहनत करना जरूरी है। हर कार्यकत्र्ता को चाहिये की वो रेड लाइन से दूर रहे। इसका ध्यान करना जरूरी है। सभी सुपर वाईजर व सीडीपीओ काम नहीं करने वालों की सूची तैयार कर लें।
उन्होंने कहा कि सर्कल में कार्य करने वाली कार्यकर्ताओं को समय-समय पर जागरूक करें व उन्हें अच्छी ट्रेनिंग देकर कार्य में लगाएं। जिला कार्यक्रम अधिकारी प्रवीन कुमारी ने कहा कि जिन सीडीपीओ के सर्कल में कार्य अधुरे है वे 10 दिन में कार्य पूर्ण करे व पोषण एप पर सारी जानकारी अपलोड करें।
उन्होंने अनेकों उदाहरण देकर सीडीपीओ सुपरवाइजर को इसके बारे में जानकारी देते हुए कहा कि सरकार की तरफ से उन्हें इंटरनेट के पैसे भी इसीलिए दिए जाते हैं ताकि वह उसका सही उपयोग कर सकें। इस मौके पर डॉ. श्रेया, जिला कार्यक्रम अधिकारी प्रवीन कुमारी के अलावा आंगनवाड़ी सुपर वाईजर व सीडीपीओ मौजूद रही।

Comments