Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


6 गाड़ियों से बरामद की 13 लाख 47 हजार 492 रूपये की नकदी

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at September 26, 2024 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 26 सितम्बर 2024, विधानसभा आम चुनाव को जिला में निष्पक्ष, शांतिपूर्ण व भय रहित माहौल में करवाने के लिए पानीपत पुलिस अलर्ट मोड में है। पुलिस अधीक्षक लोकेंद्र सिंह ने निर्देशानुसार जिला पुलिस की विभिन्न टीमें अलग अलग प्वाइंट पर नाकाबंदी कर वाहनों की जांच कर रही है। बुधवार को देर शाम चेकिंग के दौरान अलग-अलग स्थान पर 6 गाड़ियों से 13 लाख 47 हजार 492 रूपये की नकदी बरामद की। इसमें विदेशी मुद्रा भी शामिल है। नगदी की सही जानकारी न देने पर पुलिस ने कैश कब्जे में लेकर डयूटी मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में एफएसटी टीम के हवाले कर दिया। एफएसटी टीम ने कैश ट्रेजरी में जमा करवा दिया। इससे पहले भी जिला पुलिस 42 वाहनों से सवा करोड़ के करीब कैश बरामद कर चुकी है। आचार सहिता लगने के बाद से 50 हजार रूपये से ज्यादा की राशि बिना प्रुफ के ले जाने पर पाबंदी है।

शहर यातायात पश्चिम जोन की टीम ने बुधवार देर शाम लाल बत्ती चौक पर पानीपत नंबर एक कार से 24 हजार 383 रूपये, 6175 यूएस डॉलर के के अतिरिक्त चीन, मकाउ, यूरो, हांगकांग की मुद्रा बरामद की। थाना किला पुसिल ने देवी मंदिर के पास करनाल नंबर एक कार से 2 लाख 45 हजार 700 रूपये, यही पर एक पानीपत नंबर कार से 78 हजार रूपये बरामद किये। इसी प्रकार थाना तहसील कैंप पुलिस ने बरसत चुंगी पर पानीपत नंबर एक कार से 1 लाख 78 हजार, थाना माडल टाउन पुलिस ने आठ मरला चौक पर कार से 1 लाख 8 हजार व थाना चांदनी बाग पुलिस ने अग्रसैन चौक पर पानीपत नंबर एक कार से 1 लाख 70 हजार रूपये की नकदी बरामद की है।

जिला पुलिस की विभिन्न टीमें जिले व प्रदेश से लगती सामाओं पर नाकाबंदी कर जांच में लगी है। इसके साथ ही शहर में विभिन्न स्थानों पर नाकाबंदी कर वाहनों की चेकिंग की जा रही है। एफएसटी व एसएसटी की टीमें लगातार चेकिंग कर रही है। संदिग्ध वाहनों की तलाशी ली जा रही है।

Comments