BOL PANIPAT : 23 सितंबर 2022, आर्य कॉलेज के वाणिज्य विभाग व ICSI पानीपत चैप्टर के संयुक्त तत्वाधान में एक कांफ्रेंस का आयोजन किया गया जिसका विषय “अध्यापक सशक्तिकरण” रहा । ICSI प्रत्येक वर्ष प्रत्येक वर्ष सितंबर में 5 से 11 सितंबर तक प्राध्यापक टीचर सप्ताह का आयोजन करता है। इस कांफ्रेंस की मुख्य अतिथि पानीपत की मेयर अवनीत कौर रही। प्राचार्य डॉक्टर जगदीश गुप्ता इस कॉन्फ्रेंस में गेस्ट ऑफ ऑनर रहे । आई.सी.एस.आई आइसीएसाईपानीपत चैप्टर की चेयर पर्सन सीएस प्रभजोत कौर, उपाध्यक्ष सीएस देवेश उप्पल, सचिव सीएस रमन शर्मा भी इस कांफ्रेंस में मुख्य वक़्त के तौर पर मौजूद रहे। कांफ्रेंस की स्पीकर सीएस आभा त्यागी और मैनेजिंग कमेटी के अन्य सदस्यों का कॉलेज में पहुंचने पर प्राचार्य ने पुष्पगुच्छ द्वारा स्वागत किया। …
BOL PANIPAT : स्थानीय आई. बी. महाविद्यालय के गृह विज्ञान में गत वर्ष फैशन डिजाइनिंग व न्यूट्रिशियस कुजीन कोर्स शुरू किए गए फैशन डिजाइनिंग कोर्स के विद्यार्थियों ने स्वयं द्वारा बनाए गए कॉस्ट्यूम्स करनाल में जे. सी.आई.विंग द्वारा आयोजित फैशन रन वे में प्रस्तुत किए जिसमें विद्यार्थियों ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. अजय गर्ग ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि वे शिक्षा के साथ-2 इस तरह की गतिविधियों में बढ-चढकर हिस्सा लें। ऐसा करने से प्रतिभा को निखरने का मौका मिलता है और आत्मविश्वास भी बढ़ता है। उन्होंने इस तरह के कार्यक्रम में जीत के लिए विभाग के प्रयासों की सराहना की और सभी विद्यार्थियों को जीत की बधाई दी। प्रबंधक समिति रवि गोसाईं व रमेश नागपाल ने विद्यार्थियों को जीत की बधाई देते हुए कहा कि विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए संस्थान उन्हें प्रेरित करता रहेगा। विभागाध्यक्षा डॉ. सीमा ने कहा कि फैशन शॉ ने फैशन उद्योग में क्रांति ला दी है। एक फैशन शॉ थीम डिजाईनर को मूड सैट करने और उनके संग्रह से शानदार टुकड़ों को उजागर करने में मदद करती है। फैशन डिजाइनिंग करियर विद्यार्थियों की उच्च महत्वाकांक्षा के साथ-2 आश्चर्यजनक रूप से उनकी प्रतिभा को भी प्रदर्शित करता है। फैशन डिजाइनिंग कोर्स प्राध्यापिका प्रो. अंशिका ने कहा कि फैशन उद्योग में नाम बनाना कोई बच्चों का खेल नही है, लेकिन घबराना नहीं। फैशन की दुनिया प्रतिस्पर्धी होने के बावजूद एक गतिशील स्थान है और इसमें हमेशा उभरती हुई प्रतिभाओं के लिए जगह होती है। थोड़े से मार्गदर्शन से आप ऊंचाई का मुकाम हासिल कर सकते हैं। सभी उपस्थित प्राध्यापक गण ने विजेता टीम को बधाई दी। Share this… Whatsapp…
प्रतिभा खोज प्रतियोगिताओं के विजेता प्रतिभागियों को 28 सितंबर को नकद पुरस्कार दे कर किया जाएगा सम्मानित- डॉ. जगदीश गुप्ता BOL PANIPAT : आर्य कॉलेज में वीरवार को प्रतिभा खोज कार्यक्रम के दूसरे दिन भाषण व कविता पाठ प्रतियोगिताएं आयोजित करवाई गई। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने बढ-चढ कर लिया। कॉलेज प्राचार्य डॉ. जगदीश गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया की कुरूक्षेत्र विश्वविद्यालय, कुरूक्षेत्र के अंतर्गत करवाए जा रहे प्रतिभा खोज कार्यक्रम के दूसरे दिन कॉलेज प्रांगण में भाषण व कविता पाठ प्रतियोगिताएं आयोजित करवाई गई। उन्होंने बताया की पिछले कई दिनों से कॉलेज में प्रतिभा खोज कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है आज की दोनों प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने बहुत ही शानदार प्रस्तुतियां दी। उन्होंने बताया की 28 सिंतबर को प्रतिभा खोज कार्यक्रम के अंतिम दिन भारतेंदु मंच पर नृत्य व गायन की प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएगी व सभी प्रतियोगिताओं के विजेता प्रतिभागियों को 28 सितंबर को ही मुख्य मंच से नकद पुरस्कार दे कर सम्मानित किया जाएगा। प्रतियोगिताओं के परिणाम इस प्रकार रहे- भाषण में बी.ए. द्वितीय वर्ष की दिव्या ने प्रथम स्थान. बी.ए. इकोनॉमिक्स ऑनर्स द्वितीय वर्ष की अरुणिमा ने द्वितीय स्थान और बी.कॉम…