चोरी की बाइक सहित नाबालिग गिरफ्तार.
BOL PANIPAT : 24 अगस्त 2023, सीआईए टू पुलिस टीम ने चोरी की बाइक सहित एक नाबालिग को गिरफ्तार किया। डिटेन करने पर नाबालिग आरोपी ने बताया कि उसको बाइक चलाने का शौक है। शौक पूरा करने के लिए उसने बाइक चोरी की उक्त वारदात को अंजाम दिया।
सीआईए टू प्रभारी इंस्पेक्टर वीरेंद्र ने बताया कि पुलिस टीन ने नाबालिग आरोपी के कब्जे से चोरी बाइक बरामद कर बुधवार को नाबालिग आरोपी को जूवेनाइल कोर्ट में पेश किया जहा से उसकी बेल हो गई।
इंस्पेक्टर वीरेंद्र ने बताया कि सीआईए टू टीम को बुधवार को गश्त के दौरान गुप्त सूचना मिली कि रिफाइनरी रोड पर गांव बडौली के पास संदिग्ध किस्म का एक युवक एचएफ डिलक्स बाइक पर घूम रहा है। बाइक चोरी की होने की संभावना है। पुलिस टीम ने मौके पर दबिश देकर युवक को काबू कर पूछताछ की तो उसने अपनी पहचान नाबालिग के रूप में बताई। बाइक के कागजात मांगने पर नाबालिग बहाने बाजी करने लगा। पुलिस टीम ने नाबालिग को डिटेन किया तो उसने उक्त बाइक 18 जून को रिफाइनरी में गेट के पास से चोरी करने बारे स्वीकारा। बाइक चोरी की वारदात बारे थाना सदर में रोहताश पुत्र नैन सिंह निवासी पबाना हसनपुर की शिकायत पर मुकदमा दर्ज है।

Comments