Thursday, April 23, 2026
Newspaper and Magzine


महिला सुरक्षा की पुख्ता करने हेतु मुख्य चौराहों पर लगवाएं जायेंगे सीसीटीवी कैमरे  : कोमल

By LALIT SHARMA , in Politics , at March 7, 2025 Tags: , , , , ,

-नगर निगम अधिकार क्षेत्र में इन्फ्रास्ट्रक्चर किया जाएगा बेहतर : कोमल

-जनभागीदारी से स्वच्छता अभियान चलाए जाएंगे : कोमल

BOL PANIPAT : 7 मार्च, भाजपा मेयर प्रत्याशी कोमल सैनी का आज का दिन पूरी गहमागहमी से भरा रहा। आज प्रचार थमने से पहलें उन्होंने अधिकतम स्थानों पर पहुंचने का प्रयास किया ।
इस श्रृंखला वे आज वार्ड 2 की पार्षद प्रत्याशी काजल शर्मा के रोड शो में शामिल हुई। फिर कोर्ट परिसर में बार के सदस्यों मिल वोट अपील की।वार्ड 22 गौशाला जी टी रोड स्थित गौशाला पहुंच गौ सेवा की तथा उपस्थित लोगों से अधिक से अधिक मतदान कराने की अपील की।फिर वार्ड 22 की खटीक बस्ती में सभा को संबोधित किया।वार्ड 20 के न्यू मॉडल टाऊन में जनसभा को संबोधित किया तथा वार्ड 26 में रोड शो निकाला।
इन अवसरों पर लोगों को संबोधित करते हुए कोमल सैनी ने कहा कि नगर निगम में बीजेपी की सरकार बनते ही ट्रिपल इंजन की सरकार बन जाएगी तथा नगर का विकास भी तीन गुना गति से होगा।
उन्होंने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा के मध्य नजर नगर के मुख्य चौराहों पर सी सी टीवी कैमरे  लगाए जाएंगे।यातायात की सुगम बनाने के प्रयास किए जाएंगे। स्काईलार्क पार्किंग को अलग स्थान दिया जाएगा।प्रकाश की बेहतर व्यवस्था की जाएगी।चिकित्सों ,नगर निगम अधिकारियों तथा आम नागरिकों को साथ ले स्वच्छता समिति का गठन होगा।डेंगू मलेरिया आदि बीमारियों की रोकधाम के लिए समय समय छिड़काव किया जाएगा।रेनीवेल वाटर उपलब्ध कराया जाएगा । ड्रेन नंबर 1 पर मिनी बाय पास बनाया जाएगा।।नालों की सफाई नियिमत रूप से करवाई जाएगी।कोमल ने आगे कहा कि सुचारू यातायात के लिए असंध नहर के किनारे सड़क निर्माण करवाया जाएगा।उन्होंने कहा कि लोगों की आस्था का ध्यान रखते हुए शिक्षण संस्थानों एवं धार्मिक स्थलों के आस पास के मीट मार्किट एवं बूचड़खाने शहर से बाहर शिफ्ट करवाए जाएंगे।आवारा पशुओं के उचित प्रबंधन तथा देखभाल हेतु आश्रय स्थलों का प्रबंधन तथा उनकी आबादी को निर्यंत्रण हेतु टीकाकरण किया जाएगा।उन्होंने कहा कि सार्वजनिक शौचालय बनाए जाएंगे।कचरा संग्रहण तथा अपशिष्ट प्रबंधन और अधिक कुशल होगा।विकास कार्यों में अधिकारियों की जवाबदेही तय होगी।मौहल्ला विकास समिति बनाई जाएंगी। पर्यावरण के रख रखाव के लिए पौधारोपण किया जाएगा।
कोमल ने कहा कि पानीपत के विकास में जो भी कदम उठाए जाएंगे ।

Comments