भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के कार्यकर्ताओं ने अतिरिक्त उपायुक्त पानीपत को अपनी मांगों के समर्थन में मांगपत्र सौंपा
BOL PANIPAT : 26 फरवरी आज भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के कार्यकर्ताओं ने 60 वर्ष से अधिक आयु वाले सभी नागरिकों को बिना किसी शर्त के 5000 रुपये मासिक सम्मान पैंशन देने, काटे गए बीपीएल राशन कार्ड बहाल करने, अमेरिका के साथ ट्रेड डील रद करने आदि मांगों को लेकर उपायुक्त कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों को सीपीआई के राज्य सचिव कामरेड दरियाव सिंह कश्यप, जिला सचिव पवन कुमार सैनी एडवोकेट, किसान नेता कामरेड मामचंद सैनी आदि ने सम्बोधित किया।
प्रदर्शन के बाद अतिरिक्त उपायुक्त पानीपत को महामहिम राष्ट्रपति जी एवं मुख्यमंत्री के नाम अलग अलग मांगपत्र दिये गये। राष्ट्रपति के नाम दिये मांगपत्र में अमेरिका के साथ हुई ट्रेड डील रद्द करने, वी बी ग्राम जी को रद्द करने और मनरेगा को बहाल करने, मनरेगा के तहत साल में 200 दिन काम तथा 700 रुपए प्रति दिन मजदूरी देने, 4 लेबर कोड्स रद्द करके पुराने श्रम कानून लागू करने, बिजली बिल व बीज विधेयक वापस लेने आदि मांगें शामिल रही।
मुख्यमंत्री के नाम सौंपे मांगपत्र में अनाप शनाप शर्तें लगाकर काटी गई वृद्धावस्था पेंशन एवं काटे गए बीपीएल राशन कार्ड बहाल करने, राज्य में उच्च स्तर की नौकरियों में विषयानुसार सवाल प्रश्नपत्र में शामिल नही करने, महिलाओं की सामाजिक सुरक्षा बहाल करने,नशे व बिगड़ती कानून व्यवस्था में सुधार करने,सभी ग्रामीण मजदूरों व शहरी गरीबों को 100-100 वर्ग गज के रिहायशी प्लाट देने व मकान बनाने के लिए पांच लाख रुपए ग्रांट देने, प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत सभी लाभार्थियों को पूरी सहायता राशि दी जाए, सरकारी स्कूलों व सरकारी अस्पतालों में सभी खाली पड़े पदों को भरा जाए और शिक्षा तथा इलाज सुनिश्चित किया जाए, पानीपत बस स्टैंड और पानीपत टोल से शाम 8 बजे के बाद से हरियाणा रोडवेज की सभी बसों को नीचे से चलाया जाए आदि मांगें शामिल रही।
प्रदर्शन में कामरेड माम चंद सैनी, ओम प्रकाश कश्यप, ओम सिंह यादव, विदुर फोर एडवोकेट,पृथ्वी सिंह सैनी,जय भगवान सैनी, सुल्तान सिंह, भुपेंद्र सिंह, शीश राम तोमर ,सनौवर राणा, देवेंद्र कोहाड , रतन लाल, जनेब राणा , दुर्गा दत्त, इकबाल, मोहित शर्मा एडवोकेट, करमु दीन,हरपाल सिंह कश्यप, राहुल राणा इत्यादि उपस्थित रहे।

Comments