Wednesday, August 26, 2026
Newspaper and Magzine


CEIR पोर्टल बना गुम एवं चोरी हुए मोबाइल फोन की बरामदगी में कारगर माध्यम – गुम और चोरी हुए मोबाइल के लिए अब नहीं काटने पड़ेंगे कार्यालयों के चक्कर, नजदीकी थाने में CEIR के माध्यम से होगा समाधान

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at August 26, 2026 Tags: , , , , , ,

BOL PANAIPAT : करनाल, 26 अगस्त 2026: गुम अथवा चोरी हुए मोबाइल फोन की शिकायत एवं उन्हें ट्रेस/ब्लॉक कराने की प्रक्रिया को आमजन के लिए और अधिक सरल एवं सुविधाजनक बनाने के लिए करनाल रेंज पुलिस द्वारा विशेष पहल की जा रही है। अब मोबाइल गुम होने पर नागरिकों को अलग-अलग कार्यालयों के चक्कर लगाने की आवश्यकता नहीं होगी। वे अपने नजदीकी पुलिस थाने में जाकर शिकायत दर्ज करा सकते हैं, जहां CEIR (Central Equipment Identity Register) के माध्यम से आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
इसी संबंध में आईजी कार्यालय करनाल रेंज में करनाल रेंज के सभी थानों के ऑपरेटरों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें CEIR प्रणाली के माध्यम से गुम एवं चोरी हुए मोबाइल फोन को ब्लॉक करने, ट्रेस करने तथा उनके संबंध में की जाने वाली आवश्यक कार्रवाई के बारे में ऑपरेटरों को विस्तार से जानकारी एवं दिशा-निर्देश दिए गए।
बैठक में ऑपरेटरों को निर्देशित किया गया कि मोबाइल गुम होने की शिकायत प्राप्त होने पर नागरिकों को अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर न लगवाएं तथा CEIR के माध्यम से नियमानुसार त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करें।

आईजी करनाल रेंज अशोक कुमार, IPS ने कहा कि तकनीकी बदलाव को ध्यान में रखते हुए अपने कार्यालय कर्मचोरियों को AI कोर्स करवाने वाली पहली रेंज बनी करनाल रेंज। पुलिस का उद्देश्य तकनीक का अधिकतम उपयोग करते हुए आमजन को पुलिस सेवाएं सरल, सुगम और त्वरित रूप से उपलब्ध करवाना है। उन्होंने कहा कि मोबाइल फोन गुम होने की स्थिति में नागरिक घबराएं नहीं और तुरंत अपने नजदीकी पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करवाएं। पुलिस द्वारा CEIR प्रणाली के माध्यम से मोबाइल को ब्लॉक एवं ट्रेस करने की दिशा में आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस द्वारा आमजन से अपील की गई है कि वे अपने मोबाइल फोन का IMEI नंबर सुरक्षित रखें और मोबाइल गुम अथवा चोरी होने की स्थिति में बिना देरी किए नजदीकी पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करवाएं और शिकायतकर्ता साथ ही अपना एक Alternate Contact Mobile Number भी दर्ज करवाए ताकि चोरी व गुम हुए मोबाईल मिलने पर उनसे सम्पर्क किया जा सके।

पुलिस का संदेश
“मोबाइल गुम हो तो परेशान न हों—नजदीकी थाने में शिकायत दें, CEIR से समाधान पाएं।”

Comments


Leave a Reply