Saturday, April 18, 2026
Newspaper and Magzine


जरूरतमंदों को राशन बांट कर मनाया महा परोपकार  दिवस

By LALIT SHARMA , in RELIGIOUS , at September 25, 2022 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : आज हुडा कॉलोनी पानीपत की साध संगत द्वारा सन्त डॉक्टर गुरमीत राम रहीम सिंह जी इंसां के पावन गुरुगद्दी दिवस को महा परोपकार दिवस के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर साध संगत ने नाम चर्चा का का आयोजन किया । इस नामचर्चा में भंगीदास भाई संजय इंसां ने पवित्र नारा लगाकर नाम चर्चा की शुरुआत की। नाम चर्चा में भाई राजकुमार ने विनती का भजन लगाया व साध संगत ने पवित्र ग्रन्थों से भजन लगाकर मालिक का गुरु यश गाया। इस नाम चर्चा में  डेरा सच्चा सौदा द्वारा चलाये जा रहे मानवता भलाई के कार्यों के तहत अति जरूरत मन्द परिवारों को राशन वितरित किया गया। इस नाम चर्चा में भाई ताराचंद इंसां , ऋषभ इंसां, रजनीश इंसां, राजकुमार इंसां, सतीश, नरेंद्र नारंग इंसां , शुगम चंद इंसां, सन्नी इंसां, गुलशन इंसां, होतु राम इंसां, रिंकू इंसां, नरेश इंसां, पप्पू बरेजा इंसां , जोगिंद्र इंसां , दिलावर इंसां व बहन राजबाला इंसां, सरोज इंसां, ज्योति इंसां, रितु इंसां, कौशल्या इंसां, बिमला इंसां, फूलवती इंसां आदि मुख्य रूप से  मौजूद रहे।

Comments