Saturday, August 8, 2026
Newspaper and Magzine


श्री श्याम हिन्दू सेवा समिति (रजि.) पानीपत की ओर से एक प्रैस-वार्ता का आयोजन

By LALIT SHARMA , in RELIGIOUS , at August 8, 2026 Tags: , , , ,

BOL PANIPAT : श्री श्याम हिन्दू सेवा समिति (रजि.) पानीपत की ओर से एक प्रैस-वार्ता/प्रैस कान्फ्रैंस का आयोजन दुर्गा कम्यूनिटी हॉल, जट्टू चौक, नजदीक फतेहपुरी चौक, तहसील कैम्प, पानीपत में आयोजन किया गया। जिसमें सभा के प्रधान विनोद वर्मा ने बताया कि सभा की ओर से प्रथम सावन जोत महोत्सव व भागवत सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है। इस विस्तृत कार्यक्रम में 21 अगस्त को एक शाम ठाकुर जी के नाम भजन संध्या होगी। जिसमें पूजा सखी (पटियाला) अपने मुखारविन्द से श्री राधे कृष्ण भजनों की गंगा बहायेंगी। दिनांक 22 अगस्त को विशाल सावन जोत शोभायात्रा दुर्गा कम्यूनिटी हाल जट्टू चौक, तहसील कैम्प से निकाली जायेगी। तत्पश्चात 23 अगस्त को हरिद्वार भोलागिरि धर्मशाला से सावन जोत शोभायात्रा निकालकर हर की पौड़ी में विसर्जित की जायेगी। इसके अतिरिक्त 1 से 8 सितम्बर 2026को श्रीमद्भागवत संस्कारों की कथा का आयोजन दुर्गा कम्यूनिटी हाल, जट्टू चौक, तहसील कैम्प, पानीपत में किया जा रहा है। जिसमें पूरन चन्द जी महाराज कथा का रसपान करायेंगे। इस अवसर पर प्रधान विनोद वर्मा ने सभी शहरवासियों से अपील की कि वे सभी कार्यक्रमों में बढ़चढ़कर हिस्सा लें व पुण्यलाभ प्राप्त करें। इस अवसर पर सुरेश वर्मा, दीपक वर्मा, दीपक मल्होत्रा, विक्रम वर्मा, गजेन्द्र राणा, कृष्ण कुमार, जस्सी सहगल, अजय भोला  आदि उपस्थित रहे।

Comments


Leave a Reply