जिला की विभिन्न मंंडियों में 3 नवम्बर तक कुल 211527.6 मीट्रिक टन धान की आवक हुई.
BOL PANIPAT, 4 नवम्बर। उपायुक्त डॉ. वीरेन्द्र कुमार दहिया ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला की विभिन्न मंंडियों में 3 नवम्बर तक कुल 211527.6 मीट्रिक टन धान की आवक हुई इसमें से 24522.6 मीट्रिक टन धान ग्रेड-ए तथा 1509 किस्म की 141645.0 मीट्रिक टन धान, सरबती शून्य मीट्रिक टन, बासमति/1121 धान 39504 मीट्रिक टन व मुच्छल/डीबी 5856 मीट्रिक टन धान की आवक हुई है। उन्होंने बताया कि बाबरपुर मंडी में कुल 16677.5 मीट्रिक टन धान की आवक हुई, जिसमें ग्रेड-ए 5777.5 मीट्रिक टन, बासमती/1121 धान 699 मीट्रिक टन, सरबती शून्य मीट्रिक टन तथा 1509 किस्म की 10049 मीट्रिक टन, मुच्छल/डीबी 152 मीट्रिक टन धान की आवक की गई। इसी प्रकार बापौली मंडी में कुल 10753.4 मीट्रिक टन धान की आवक हुई, जिसमें ग्रेड-ए 572.4 मीट्रिक टन, सरबती शून्य मीट्रिक टन धान, बासमती/1121 धान 5001 मीट्रिक टन, मुच्छल/डीबी 495 मीट्रिक टन धान तथा 1509 किस्म की 4685 मीट्रिक टन धान की आवक हुई है। इसराना मंडी में कुल 9353.9 मीट्रिक टन धान की आवक हुई, जिसमें ग्रेड-ए 3171.9 मीट्रिक टन और 1509 किस्म की 3618 मीट्रिक टन, बासमती/1121 धान 2439 मीट्रिक टन, मुच्छल/डीबी 125 मीट्रिक टन धान की आवक हुई है।
इसी प्रकार मडलौडा मंडी में कुल 32481.1 मीट्रिक टन धान की आवक हुई, जिसमें ग्रेड-ए 6381.1 मीट्रिक टन, सरबती शून्य मीट्रिक टन धान, बासमती/1121 धान 9156 मीट्रिक टन तथा 1509 किस्म की 14091 मीट्रिक टन धान व मुच्छल/डीबी 2853 मीट्रिक टन धान की आवक हुई है। पानीपत मंडी में कुल 41981.7 मीट्रिक टन धान की आवक हुई, जिसमें ग्रेड-ए 5174.7 मीट्रिक टन, बासमती/1121 धान 6407 मीट्रिक टन, मुच्छल/डीबी 1447 मीट्रिक टन धान तथा 1509 किस्म की 28953 मीट्रिक टन धान की आवक हुई है। समालखा मंडी में कुल 100280 मीट्रिक टन धान की आवक हुई, जिसमें ग्रेड-ए 3445 मीट्रिक टन, बासमती/1121 धान 15802 मीट्रिक टन तथा 1509 किस्म की 80249 मीट्रिक टन, मुच्छल/डीबी 784 मीट्रिक टन धान की आवक हुई र्है। इसी प्रकार सनौली मंडी में कुल शून्य मीट्रिक टन धान की आवक हुई, जिसमें ग्रेड-ए शून्य मीट्रिक टन, कोमन शून्य मीट्रिक टन, बासमती/1121 धान शून्य मीट्रिक टन तथा 1509 किस्म की शून्य मीट्रिक टन धान की आवक हुई है।
उपायुक्त ने बताया कि जिला की मंडियों में 207988 मीट्रिक टन धान में से मिलर्स तथा डीलरों द्वारा 186262 मीट्रिक टन धान खरीद किया गया और हैफेड द्वारा 12012.5 मीट्रिक टन धान की खरीद की गई है, एचडब्लयूसी द्वारा 9713.5 मीट्रिक टन धान की खरीद की गई। बाबरपुर मंडी में 16288.2 मीट्रिक टन धान में से मिलर्स तथा डीलरों द्वारा 10900 मीट्रिक टन धान खरीद किया गया और हैफेड द्वारा 4315.1 मीट्रिक टन धान और एचडब्ल्यूसी द्वारा 1073.1 मीट्रिक टन धान की खरीद की गई। बापौली मंडी में 10512.6 मीट्रिक टन धान में से मिलर्स तथा डीलरों द्वारा 9976 मीट्रिक टन धान खरीद किया गया और हैफेड द्वारा 536.6 मीट्रिक टन, एचडब्ल्यूसी द्वारा शून्य धान की खरीद की गई। इसराना मंडी में 9003.8 मीट्रिक टन धान में से मिलर्स तथा डीलरों द्वारा 6182 मीट्रिक टन तथा हैफेड द्वारा 2821.8 मीट्रिक टन धान की गई। मडलौडा मंडी में 31714 मीट्रिक टन धान में से मिलर्स तथा डीलरों द्वारा 25608 मीट्रिक टन धान एवं हैफेड द्वारा शून्य मीट्रिक टन धान खरीद किया गया तथा एचडब्लयूसी द्वारा 6106 मीट्रिक टन धान की खरीद की गई है।
इसी प्रकार पानीपत मंडी में 40500.4 मीट्रिक टन धान में से मिलर्स तथा डीलरों द्वारा 36761 मीट्रिक टन धान खरीद किया गया, हैफेड द्वारा 1205 मीट्रिक टन धान, एचडब्लयूसी द्वारा 2534.4 मीट्रिक टन धान की खरीद की गई। समालखा मंडी में 99969 मीट्रिक टन धान में से मिलर्स तथा डीलरों द्वारा 96835 मीट्रिक टन धान खरीद किया गया और हैफेड द्वारा 3134 मीट्रिक टन, एचडब्ल्यूसी द्वारा शून्य मीट्रिक धान की खरीद की गई। सनौली मंडी में शून्य मीट्रिक टन धान में से मिलर्स तथा डीलरों द्वारा शून्य मीट्रिक टन धान खरीद किया गया और हैफेड द्वारा शून्य मीट्रिक टन धान की खरीद की गई।

Comments