पांचवी कक्षा तक के सभी विद्यालयों में 18 नवंबर से आगामी आदेशों तक अवकाश घोषित करने के आदेश जारी
BOL PANIPAT : 17 नवंबर– उपायुक्त डॉक्टर वीरेंद्र कुमार दहिया ने मौलिक शिक्षा विभाग के महानिदेशक की ओर से जारी निर्देशों के पालना में जिला पानीपत में वायु प्रदूषण की अधिकता को देखते हुए पांचवी कक्षा तक के सभी सरकारी, अर्द्ध सरकारी और निजी विद्यालयों में 18 नवंबर से आगामी आदेशों तक अवकाश घोषित करने के आदेश जारी किए हैं। जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिए गए हैं कि पांचवी कक्षा तक के सभी सरकारी, अर्द्ध सरकारी और निजी विद्यालय अवकाश के दौरान खुले ना रहें। यह अवकाश केवल विद्यार्थियों के लिए मान्य होंगे। इन आदेशों की दृढ़ता से पालना सुनिश्चित करने के लिए आदेश जारी किए गए हैं।

Comments