Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


चौ. चरण सिंह महान विचारक व कमेरा वर्ग के सच्चे हितैषी थे: उपायुक्त

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at May 29, 2023 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT , 29 मई। उपायुक्त वीरेंद्र कुमार दहिया ने भूतपूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की 36वीं पुण्यतिथि पर कहा कि  वे ईमानदार, महान विचारक तथा किसान व कमेरा वर्ग के सच्चे हितैषी थे। वे जीवनपर्यन्त किसानों व कमेरा वर्ग के हित में कार्य करते हुए उनके उत्थान के लिए संघर्षशील रहे। उन्होंने किसानों के जीवन को बेहतर बनाने का हर संभव प्रयास किया। यदि हम चौधरी चरण सिंह द्वारा दिखाए गए मार्ग पर चलकर ईमानदारी व निष्ठापूर्वक कार्य करते हुए गरीब किसानों की प्रगति में अपना योगदान देते हैं तो यह उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।  
    उपायुक्त ने बताया कि चौधरी चरण सिंह विलक्षण प्रतिभाओं के धनी थे। ग्रामीण परिवेश में एक गरीब परिवार में पले-बढ़े होने के कारण वे किसानों व गरीब लोगों की समस्याओं को भली प्रकार समझते थे। पूर्व प्रधानमंत्री का मानना था कि देश के विकास का रास्ता गांवों व खेत खलिहानों से होकर गुजरता है। यदि किसानों की आर्थिक स्थिति ठीक होगी तो ग्रामीण क्षेत्र की क्रय शक्ति बढ़ेगी जिससे देश की उन्नति होगी। उनकी नीतियों के अनुरूप देश कृषि विकास एवं किसानों के लिए समर्पित भाव से कार्य कर रहा है।

Comments