Wednesday, April 22, 2026
Newspaper and Magzine


मारपीट कर नगदी छीनने वाले गिरोह के दो और आरोपियों को जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लाकर थाना चांदनी बाग पुलिस ने की पूछताछ.वारदात में प्रयुक्त 2 डंडे बरामद

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at May 30, 2024 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 30 मई 2024, थाना चांदनी बाग पुलिस की टीम विद्यानंद कॉलोनी में युवक से मारपीट कर नगदी छीनने वाले गिरोह के दो और आरोपियों को बुधवार को जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लेकर आई। आरोपियों की पहचान साहिल निवासी शिव नगर व शोयब उर्फ साधू निवासी विद्यानंद कॉलोनी के रूप में हुई। दोनों आरोपी लूट के अन्य मामले में पानीपत जेल में बंद थे।

थाना चांदनी बाग प्रभारी इंस्पेक्टर राकेश शर्मा ने बताया कि पूछताछ में दोनों आरोपियों ने विद्यानंद कॉलोनी निवासी अपने साथी आरोपी नाजिम व मामले में पहले पकड़े जा चुके साथी आरोपी आदिल व वसीम निवासी विद्यानंद कॉलोनी के साथ मिलकर नगदी छीनने की उक्त वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकारा। आरोपियों के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त दो डंडे बरामद कर पूछताछ में बाद बुधवार को पुलिस ने दोनों आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उन्हें न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया।

इंस्पेक्टर राकेश शर्मा ने बताया कि थाना चांदनी बाग में विद्यानंद कॉलोनी निवासी मोहम्मद अली पुत्र असलम ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि वह मेहनत मजदूरी का काम करता है। 13 अप्रैल की देर शाम वह फैक्टरी में काम कर आर्य नगर से होते हुए घर लोट रहा था। मोहम्मद कफील के मकान से थोड़ा आगे ट्यूबवेल के पास पहुंचा तो शोएब उर्फ साधु, नाजिम, आदिल, वसीम निवासी विद्यानंद कॉलोनी व साहिल निवासी शिव नगर डंडो से लैस होकर आए। आरोपियों ने उसको रोक लिया और मारपीट कर जेब से 1400 रूपये छीन लिये। उसने शौर मचाया तो आसपास के लोगों ने छुड़वाया। भीड़ को इक्कठी होते देख आरोपी मौके से फरार हो गए। थाना चांदनी बाग में मोहम्मद अली की शिकायत पर अभियोग दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी थी।

थाना चांदनी बाग पुलिस ने आरोपी आदिल व वसीम को 21 मई को गिरफ्तार किया था। पूछताछ में दोनों आरोपियों ने मामले में नामजद अपने साथी आरोपी शोएब उर्फ साधु, नाजिम व साहिल के साथ मिलकर उक्त वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकारा। पुलिस ने दोनों आरोपियों के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त दो डंडे व लूट की नगदी में से हिस्से में आए रूपयों में से बचे 200 रूपये बरामद कर पूछताछ के बाद दोनों आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश कर जहा से उन्हें न्यायिक हिरासत जेल भेजने के बाद आरोपी शोएब उर्फ साधु, नाजिम व साहिल की धरपकड़ के प्रसास शुरू कर दिए थे।

Comments