Tuesday, June 2, 2026
Newspaper and Magzine


चुनाव की तैयारी को लेकर मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनुराग अग्रवाल ने वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से की बैठक।

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at February 5, 2024 Tags: , , , , , ,

-चुनाव से संबंधित सभी तैयारियां समय से पूर्व कर ली जाए पूरी-अनुराग अग्रवाल

BOL PANIPAT , 5 फरवरी। हरियाणा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनुराग अग्रवाल ने सोमवार को सभी जिलों के निर्वाचक पंजीयन अधिकारियों से बातचीत करते हुए निर्देश दिए कि समय रहते चुनाव की सभी तैयारियां पूरी कर ली जाए। सभी मतदान केंद्रों का व्यक्तिगत तौर पर भौतिक सत्यापन किया जाए और इसकी रिपोर्ट मुख्यालय भेजी जाए। उनके साथ अतिरिक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी हेमा शर्मा भी उपस्थित रही।
उन्होंने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग की ओर से जो भी हिदायतें समय-समय पर भेजी जाती हैं उनकी रिपोर्ट उचित समय पर भेजना भी सुनिश्चित करें।
      बैठक में उपस्थित उप जिला निर्वाचन अधिकारी राजेश सोनी ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला में सभी 865 मतदान केंद्रों का भौतिक सत्यापन किया जा चुका है और सभी मतदान केंद्र चुनाव के लिए योग्य हैं। जिला में सभी संबंधित नोडल अधिकारियों की नियुक्ति की जा चुकी है। सभी मतदान क्षेत्र में संचार व्यवस्था भी दुरुस्त है। सभी निर्वाचक पंजीयन अधिकारियों द्वारा विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र वार राजनीतिक दलों के साथ बैठक का एजेंडा भी तैयार कर लिया गया है। इस मौके पर एसडीएम पानीपत मनदीप कुमार, एसडीएम समालखा अमित कुमार, तहसीलदार वीरेंद्र गिल, डीडीपीओ सुमित चौधरी,तहसीलदार निर्वाचन सुदेश राणा, महेंद्र कुमार, कमल इत्यादि उपस्थित रहे।

Comments